HP CM Statement हुड़दंगी कर्मियों की बात सुनेंगे, मानी नहीं जाएगी

HP CM Statement हुड़दंगी कर्मियों की बात सुनेंगे, मानी नहीं जाएगी

  • मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सदन से गैरहाजिर रहने पर विपक्ष का सांकेतिक वाकआउट

इंडिया न्यूज, शिमला :

HP CM Statement : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कर्मचारियों के प्रति नाराजगी लगातार जारी है।

पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन कर रहे कर्मचारियों से नाखुश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को फिर दोटूक शब्दों में कहा है कि यदि कोई कर्मचारी संगठन हुड़दंगबाजी करेगा तो उनकी बात को सुना जाएगा लेकिन माना जाएगा, यह जरूरी नहीं है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने एनपीएस कर्मचारियों को गुमराह किया था। विपक्ष के विधायकों ने उनको उकसाया और यही वजह है कि वह कर्मचारी शिमला से निराश होकर वापस लौटे।

कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं (HP CM Statement)

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं है और केवल राजनीति में फंसे रहते हैं और अपना काम नहीं कर रहे। उन्होंने कर्मचारियों को साफ किया कि सरकार ने उनको जो दायित्व दिया है, वो उसे निभाएं, न कि राजनीति करें।

मुख्यमंत्री सदन में पुलिस व संबद्ध संगठनों को लेकर विपक्ष द्वारा लाए गए कटौती प्रस्तावों पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। विपक्ष ने अपने कटौती प्रस्तावों को वापस नहीं लिया जिस पर सदन में इन्हें ध्वनिमत से नामंजूर कर दिया।

सरकार गंभीर नहीं: मुकेश अग्निहोत्री (HP CM Statement)

 

इसी मुद्दे पर जब विपक्ष के सदस्य सतपाल रायजादा अपना भाषण दे रहे थे तो मुख्यमंत्री सदन में मौजूद नहीं थे। इससे विपक्ष खासा खफा हुआ और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार गंभीर नहीं है क्योंकि यहां जवाब देने वाले ही नहीं है।

ऐसे में सरकार गिर गई है और वे बाहर जा रहे हैं। सतपाल रायजादा के अपना भाषण खत्म करते ही पूरा विपक्ष विरोधस्वरूप सदन से वाकआउट कर बाहर चला गया।

ठीक इसी बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी सदन में पहुंच गए। बाद में पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर विपक्ष के विधायकों को बाहर से वापस ले आए।

पुलिस कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण बात कही (HP CM Statement)

मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मचारियों को लेकर कहा कि वह उनके आवास पर आए थे और शांतिपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार का भी दायित्व बनता है कि उनके हक उन्हें दे।

मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सरकार इनकी मांग को पूरा करने की कोशिश कर रही है और इस पर सहानुभूतिपूर्वक फैसला लिया जाएगा। उन्होंने हिमाचल पुलिस की सराहना भी की।

साथ ही कहा कि हिमाचल पुलिस बेहतर काम कर रही है और उनका मनोबल टूटना नहीं चाहिए इसलिए यह कहना कि प्रदेश में पुलिस कुछ नहीं कर रही, यह सरासर गलत है।

आज तक किसी पर लाठीचार्ज नहीं (HP CM Statement)

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में आज तक किसी पर भी लाठीचार्ज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मादक द्रव्यों में संलिप्त तस्करों की 20 करोड़ की संपत्ति को सरकार ने जब्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार ड्रग तस्करों की संपत्ति को जब्त किया जा रहा है।

माफिया पर शिकंजा कसा (HP CM Statement)

जयराम ठाकुर ने कहा कि माफिया पर शिकंजा कसा गया है। उन्होंने अपराध को लेकर कुछ आंकड़े भी सदन में रखे। मुख्यमंत्री ने पुलिस में नई भर्ती की बात भी कही और पुलिस बैंड के प्रदर्शन की सराहना की।

उन्होंने एनआईए द्वारा अरविंद दिग्विजय नेगी की गिरफ्तारी से जुड़े मामले पर कहा कि उस पर जांच चल रही है। ऐसे में इस पर कुछ भी कहना तर्कसंगत नहीं है।

ऊना में अवैध पटाखा फैक्टरी (HP CM Statement)

ऊना में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाके के मामले में जयराम ठाकुर ने सदन को बताया कि इस मामले में पुलिस चौकी के इंचार्ज के साथ स्टाफ को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।

इससे पूर्व कटौती प्रस्ताव पर हुई चर्चा में विधायक नंद लाल और सतपाल रायजादा ने हिस्सा लिया। HP CM Statement

Read More : BJP Delegation Met CM सरकार हिमाचल के विकास के लिए संकल्पबद्ध

Read More : Himachal Students Returned Safely from Ukraine यूक्रेन से हिमाचल के सभी छात्र सुरक्षित लौटे

Read More : Awareness Camp in Kalauta विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया जागरूकता शिविर

Read More : Pong Bird Festival 2022 बबीता और सोनिया रहीं प्रथम

Read More : Chief Minister Him Care Scheme मुख्यमंत्री हिम केयर योजना के अंतर्गत पूरा साल बनेंगे स्वास्थ्य कार्ड

Read More : Inauguration of B Block Building in RKMV आरकेएमवी में 6 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बी ब्लाक भवन का लोकार्पण

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago