AAP Eyes on Himachal पंजाब में भारी जीत से लबरेज आम आदमी पार्टी की नजर हिमाचल पर

AAP Eyes on Himachal पंजाब में भारी जीत से लबरेज आम आदमी पार्टी की नजर हिमाचल पर

  • पंजाब में जीत से उत्साहित ‘आप’ का हिमाचल के मंडी में 6 अप्रैल को रोड शो का फैसला
  • आम आदमी पार्टी की गतिविधियों पर भाजपा और कांग्रेस की पेनी नजर

लोकिन्दर बेक्टा, शिमला।

AAP Eyes on Himachal : हाल ही में पंजाब विधानसभा चुनावों में मिली भारी जीत से लबरेज आम आदमी पार्टी (आप) की नजर अब इस पहाड़ी राज्य पर टिकी है।

हिमाचल प्रदेश जहां तीसरे दल के पूर्व में हुए ट्रायल सफल नहीं रहे, वहां अब आम आदमी पार्टी अपने कदम जमाने में जुटी है।

उसकी नजर सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के नाराज और असंतुष्ट नेताओं के साथ-साथ समाज में सक्रिय अन्य लोगों पर टिकी है और इसके लिए पार्टी अभी से ग्राउंड वर्क कर रही है।

उधर, सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस की भी ‘आप’ की गतिविधियों पर पेनी नजर है।

साथ ही इन दोनों दलों का मानना है कि ‘आप’ का यहां पर कोई असर नहीं होगा क्योंकि हिमाचल में तीसरे दल के सभी ट्रायल असफल रहे हैं।

रोड शो की योजना (AAP Eyes on Himachal)

इस बीच आम आदमी पार्टी ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी ने अप्रैल माह में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात और फिर हिमाचल में रोड शो की योजना बनाई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ये रोड शो करेंगे। ‘आप’ का गुजरात में 2 अप्रैल को रोड शो है।

इसके बाद 6 अप्रैल को ‘आप’ हिमाचल में रोड शो करेगी। हिमाचल में ‘आप’ ने रोड शो के लिए मंडी जिले को चुना है। इसके पीछे सोच सीधे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके गृह जिले में ही घेरने की है।

मुख्यमंत्री के गृह जिले में यदि आम आदमी पार्टी का रोड शो सफल रहता है तो इसका आगे राजनीतिक लाभ मिल सकता है और इसके लिए ‘आप’ ने अपनी तैयारी भी तेज कर दी है।

‘आप’ ने राज्यभर में अपने कार्यकर्ताओं को एक्टिव कर दिया है और इस रोड शो को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने लगी है।

हिमाचल में तीसरा विकल्प असफल: जयराम ठाकुर (AAP Eyes on Himachal)

उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को यहां मीडिया से कहा कि हिमाचल की जनता ने कभी भी तीसरे विकल्प को स्थान नहीं दिया है। आम आदमी पार्टी का भी हिमाचल में कोई अस्तित्व नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार रिपीट करेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी पार्टी चलानी है और मंडी आने पर उनका स्वागत है।

उन्होंने कहा कि मंडी आकर केजरीवाल अपने मन की पूरी कर लें। उनको भी कोई शिकवा नहीं रहना चाहिए।

हिमाचल में 2 पार्टी का चलन: नरेश चौहान (AAP Eyes on Himachal)

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल में 2 पार्टी का चलन है और पहले भी तीसरे विकल्प के कई ट्रायल हो चुके हैं और वे सभी फेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को पंजाब में जरूर सफलता मिली है लेकिन साथ ही कहा कि उत्तराखंड में इस दल की क्या स्थिति रही, यह भी देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने तीसरे विकल्प को खारिज किया है और अभी भी ऐसा ही होगा। AAP Eyes on Himachal

Read More : Naresh Chauhan Press Conference कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग का लाभ देने में हिमाचल सरकार विफल

Read More : Pratibha Samman Ceremony भाजपा महिला मोर्चा का प्रतिभा सम्मान समारोह 22 मार्च को

Read More : Dr. Sikandar Filed Nomination for Rajya Sabha Seat डा. सिकंदर कुमार ने राज्यसभा सीट के लिए भरा नामांकन

Read More : Strengthening of Takarla and Rampur Mandi टकारला व रामपुर मंडी के सुदृढ़ीकरण पर खर्च होंगे 5 करोड़ रुपए

Read More : Horticulture Department Warning प्रोमालिन और परलान रसायन विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago