इंडिया न्यूज, धर्मशाला :
Woman Died : जिले के उपमंडल देहरा के अंतर्गत गांव हरिपुर में महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी तबीयत अचनाक बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। शव को पंचनामे के लिए देहरा अस्पताल भेजा गया। पंचनामे की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
बताया जा रहा है कि हरिपुर पुलिस थाने के तहत बिलासपुर में 33 वर्षीय महिला घर में अकेली थी। महिला का पति अपनी मां को उचपार के लिए डाक्टर के पास ले गया था।
जब शाम को घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने तबीयत खराब होने की बता बताई। उसी समय पति महिला को उपचार के लिए नगरोटा सूरियां अस्पताल में ले गए जहां पर महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी देहरा अंकित शर्मा के अनुसार पुलिस मौत के कारणों का पता कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही महिला के मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
मायके पक्ष ने भी किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। महिला के 2 बेटे हैं और पति कृषि सेवा सहकारी सभा बिलासपुर का सचिव है।
पंचनामे की रिपोर्ट आने वाले की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। Woman Died
Read More : Competitions माई वोट इज माई फ्यूचर: पावर टू वोट विषय पर आधारित प्रतियोगिताएं शुरू
Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube