India news (इंडिया न्यूज़), Worm Infection In Kids, लाइफस्टाइल: अक्सर बच्चे खेलते-खेलते मिट्टी खा लेते हैं, जिससे उनके पेट में कीड़े होने की समस्या बढ़ जाती है। इस इंफेक्शन को सॉयल ट्रांसमिटेड हेलमिनिथ कहा जाता है। क्योंकि अधिकतर यह समस्या बच्चों के मिट्टी खाने से शरीर में पहुंचती है। इस वजह से बच्चे को पेट में दर्द होने लगती है साथ ही चिड़चिड़ापन और शारीरिक कमजोरी भी हो जाती है। लेकिन कई बार माता-पिता इस बात को नहीं समझ पाते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है। आज हम आपको बताते हैं कि बच्चों के पेट में कीड़े होने के क्या लक्षण हैं। इसका घरेलू इलाज कैस किया जा सकता है।
बच्चे के पेट में कीड़े पड़े होने के लक्षण
- अगर बच्चे के पेट कीड़े पड़े होते हैं तो उनके पेट में दर्द होती है। इसके अलावा उन्हें भूख नहीं लगेगी और फिर अचानक से भूख लगने की समस्या होने लगेगी।
- पेट में कीड़े होने पर अपच की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पेट में दर्द और मरोड़ के बाद दस्त की समस्या होने लगती है।
- पेट में जब कीड़े कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य गैसों का उत्पादन करते हैं। जिससे बच्चों के मुंह से बदबू आने लगती है।
कीड़े से बचाव के घरेलू उपाय
- नीम के पत्ते एंटीबायोटिक होते हैं, जिनमें हर तरह के कीड़े को खत्म करने की क्षमता होती है। ऐसे में नीम के पत्तों को पीसकर इसमें शहद मिलाकर बच्चे को खिलाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।
- अजवाइन में भी एंटीबैक्टीरियल तत्व पाया जाता है। जो कीड़े को मारने में सहायता करता है। ऐसे में आप चुटकी भर काला नमक में आधा ग्राम अजवाइन चूर्ण मिला लें। इस चूर्ण को रात के समय रोजाना गुनगुने पानी से बच्चे को खिलाने से कीड़े बाहर निकल जाते हैं।
- बच्चे को करेले का जूस पिलाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं और बच्चे के शरीर को फायदा भी होता है। करेला कई रोगों को ठीक करने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़े- Soaking Food Items: रोजाना पानी में भिगोकर खाएं ये चीज, कभी…