होम / Zinc Rich Foods: संतुलित आहार में जरूरी है जिंक का सेवन, जानें किस फूड में होता है जिंक

Zinc Rich Foods: संतुलित आहार में जरूरी है जिंक का सेवन, जानें किस फूड में होता है जिंक

• LAST UPDATED : March 21, 2023

Zinc Rich Foods: आज के समय में स्वस्थ रहने के लिए हमें संतुलित आहार की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है। संतुलित आहार से ही हमारे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिल पाते है। हमारे शरीर में पोषक तत्व की कमी से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। सतुलित आहार ना लेने से शरीर में जिंक की कमी आ जाती है। जिंक की कमी पुरुषों की सेहत पर बड़ा असर डालती है। जिंक पुरुषों की सेहत के लिए आवश्यक पोषक तत्व होता है। इसकी कमी से मैरिड लाइफ पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके लिए डाइट में जिंक रिच फूड्स को जरूर शामिल करें।

जिंक के लिए अंडे का सेवन करें

अंडा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही अंडे में जिंक भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जिंक शुक्राणु की गुणवत्ता को ठीक करने और बढ़ाने में मददगार साबित होता है। आसान शब्दों में कहें तो जिंक रिच फ़ूड के सेवन से स्पर्म काउंट बढ़ता है।

जिंक के लिए मेवे का सेवन करें

बादाम, काजू और पाइन जैसे मेवे खाकर जिंक की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। मूंगफली एक अन्य अच्छा स्रोत होता है जो तकनीकी रूप से एक फली होती है। यह फाइबर और स्वस्थ फैट के अलावा अन्य आवश्यक विटामिन और मिनरल्स भी प्रदान करते हैं। यदि आप ऐसे मेवे की तलाश कर रहे हैं जिसमें बहुत अधिक जिंक की मात्रा हो, तो काजू एक बढ़िया विकल्प होता है।

फलियों वाली सब्जियों का सेवन करें

दाल, बीन्स और चने की फलियों में महत्वपूर्ण जिंक सामग्री होती है। शाकाहारी आहार खाने वालों के लिए बीन्स जिंक का एक महत्वपूर्ण स्रोत होता है। ये फाइबर और प्रोटीन का भी एक बड़ा स्रोत होते हैं जिन्हें सलाद, सूप और खिचड़ी में शामिल कर सकते हैं।

साबुत अनाज का सेवन करें

कुछ अनाज जैसे गेहूं, क्विनोआ, चावल और ओट्स आदि में जिंक भरपूर खाद्य पदार्थ होता हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद होता हैं। अपने आहार में साबुत अनाज शामिल करने से आपको फाइबर, विटामिन बी, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैंगनीज, और सेलेनियम जैसे अन्य आवश्यक पोषक तत्व के लाभ भी मिलते है।

ये भी पढ़े- Health Tips: गुणों का खजाना है दुध, रोजना सेवन से खत्म होगी ये सभी समस्याएं

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox