होम / Himachal CM: प्रतिभा सिंह हुई मुख्यमंत्री की रेस से बाहर, प्रदेश में एक उपमुख्यमंत्री भी बनाया जाएगा?

Himachal CM: प्रतिभा सिंह हुई मुख्यमंत्री की रेस से बाहर, प्रदेश में एक उपमुख्यमंत्री भी बनाया जाएगा?

• LAST UPDATED : December 10, 2022

Himachal CM: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर लगातार स्थिती साफ होती हुई नजर आ रही है। जिसके चलते अब हिमाचल प्रदेेश से एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से पता चल रहा है कि प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री की रेस से बाहर हो गई है। मुख्यमंत्री विधायकों में से ही होगा। हिमाचल में कल शपथ ग्रहण हो सकता है।

यह भी पढे: Himachal CM: मुख्यमंत्री पद पर घमासन, आज 4 बजे होगी कांग्रेस विधायक दल की बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री का नाम का होगा ऐलान?

साथ ही आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की नई सरकार के लिए चल रही अटकलें आज ही खत्म हो सकती हैं। हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के लिए सुखविंदर सुक्खू रेस में काफी आगे निकल गए हैं। उनके पास जीते हुए विधायकों में से सबसे ज्यादा संख्या थी और इसी आधार पर हाईकमान फैसला ले रहा है, लेकिन चर्चा यह है कि नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि हिमाचल के शिमला में होने वाली कांग्रेस की विधायक दल की बैठक का समय बढ़ा दिया गया है। बैठक अब 5 बजे होगी। साथ ही कयास लगाया जा रहा है, कि इस बैठक में आज ही मुख्यमंत्री के पद का ऐलान हो सकता है।

यह भी पढे: Himachal CM: कौन बनेगा मुख्यमंत्री? हाईकमान तय करेगी मुख्यमंत्री का नाम

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox