होम / Bangladeshi Smugglers: BSF जवानों पर तस्करों का हमला, बड़ी संख्या में हाथियार बरामद

Bangladeshi Smugglers: BSF जवानों पर तस्करों का हमला, बड़ी संख्या में हाथियार बरामद

• LAST UPDATED : August 12, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Bangladeshi Smugglers: बीती रात सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 115वीं बटालियन के जवानों पर कुछ बांग्लादेशी तस्करों ने हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात थे और सीमा के निकट कुछ संदिग्ध लोगों को देख रोकने की कोशिश कर रहे थे। तस्करों ने अचानक जवानों पर हथियारों से हमला कर दिया, जिसके बाद जवानों ने आत्मरक्षा में पलटवार किया। इस तलाशी अभियान में बीड़ी पत्तों के पूरे 6 बंडल बरामद हुए। जवानों ने इस हमले का कड़ा जवाब दिया और आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिससे एक तस्कर मौके पर ही ढेर हो गया। मारे गए तस्कर का नाम अब्दुल्लाह बताया गया है, जो कि बांग्लादेश का निवासी था। बता दें कि हमले के दौरान बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद हुए। जवानों की साहसिक कार्रवाई ने इस बड़े हमले को विफल कर दिया।

Read More: Himachal News: सिरमौर जिले में स्थापित किया जाएगा राज्य स्तरीय नशा मुक्ति केंद्र: मुख्यमंत्री सुक्खू

जानें पूरा मामला

बीएसएफ ने इस घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है और तस्करों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यह घटना सीमा सुरक्षा बल की सतर्कता और उनकी अदम्य साहस का एक उदाहरण है, जिसने देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन बेहतर तरीके से किया। बांग्लादेश का माहौल गर्माया हुआ है जिसका असर भारत पर भी पड़ने की संभावना इस हमले के बाद होती नजर आ रही है। इस हमले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि तस्कर किसी भी हद तक जा सकते हैं, लेकिन BSF के जवान हर परिस्थिति में तैयार रहते हैं और देश की सुरक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।

Read More: Himachal Landslide: मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश से 128 सड़कें बंद

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox