होम / US Visa: अमेरिका ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2023 में 14 लाख लोगों को दिया वीज़ा

US Visa: अमेरिका ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2023 में 14 लाख लोगों को दिया वीज़ा

• LAST UPDATED : January 29, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), US Visa: वर्ष 2023 में भारतीयों को रिकॉर्ड संख्या में अमेरिका का वीजा मिला। भारत में अमेरिकी कांसुलर टीम के मुताबिक, पिछले साल 14 लाख अमरिकी वीजा प्रोसेस किए गए। वहीं, विजिटर वीजा अपॉइंटमेंट प्रतीक्षा समय में 75 फीसदी की कमी आई है। अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि दुनियाभर में अमेरिकी वीजा रखने वाले हर 10 लोगों में से अब एक भारतीय है।

भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने कहा कि अब दुनिया भर में हर 10 अमेरिकी वीजा आवेदकों में से एक भारतीय होते हैं।

आवेदनों में 60 प्रतिशत की तक हुई वृद्धि

एक बयान में कहा गया है कि, “2023 में भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने रिकॉर्ड 14 लाख अमेरिकी वीजा जारी किए। सभी वीजा वर्गों में मांग अभूतपूर्व था और 2022 की तुलना में आवेदनों में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय अब दुनिया भर में हर दस अमेरिकी वीजा आवेदकों में से एक हैं।”

2023 में 1.40 लाख से ज्यादा छात्रों को मिला वीजा

देखा जाए तो भारत में अमेरिकी कांसुलर टीम द्वारा 2023 में 1.40 लाख से अधिक स्टूडेंट वीजा जारी किए गए। बता दें कि यह किसी भी देश के मुकाबले में सबसे अधिक है। ऐसा लगातार तीसरी बार हुआ है। मुंबई, नई दिल्ली, हैदराबाद तथा चेन्नई दुनियाभर में स्टूडेंट वीजा प्रोसेसिंग के लिए टॉप 4 केंद्र बने। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा समय में अमेरिका में पढ़ रहे विदेशी छात्रों की गिनती 10 लाख से भी अधिक है।

ये भी पढ़े- Haryana: हरियाणा, राजस्थान सहित 15 राज्यों में हुआ राज्यसभा चुनावों का एलान? देखें पूरी सूची

SHARE
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox