होम / Collagen Rich Foods: हड्डियों और पाचन शक्ति की मजबूती के लिए जरूर करें कोलेजन रीच फूड का सेवन

Collagen Rich Foods: हड्डियों और पाचन शक्ति की मजबूती के लिए जरूर करें कोलेजन रीच फूड का सेवन

• LAST UPDATED : April 20, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Collagen Rich Foods, दिल्ली: हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की चीजों की अवश्यकता होती है। इनही में से एक कोलेजन भी है। कोलेजन त्वचा के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कोलेजन के अंदर मौजूद एलिमेंट से चेहरे पर झुरिया नहीं आती, स्किन टाइट रहती है और समय से पहले बूढ़ापा भी नहीं दिखता। ऐसे में आज की रिपोर्ट में हम आपको उन फल सब्जियों के बारे में बताएंगे जिनमें कोलेजन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। अगर आप भी प्राकृतिक रूप से कोलेजन का सेवन करना चाहते हैं। तो इस रिपोर्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।

कोलेजन क्यों जरूरी है।

कोलाजन शरीर के अंदर अधिक पाया जाने वाला है। जो त्वचा, हड्डियां, पाचन शक्ति और टिशू बढ़ाने में मदद करता है और उनका निर्माण करता हैं।

  • अंडे
    सल्फर से भरपूर अंडा कोलाजन के उत्पत्ति में मदद करता है। सल्फर नाखून के आसपास टिशू के पुनर्निर्माण में मदद करता हैं।
  • लहसुन
    लहसुन मल्टीविटामिन से भरा हुआ होता है। इसके अंदर सल्फर की मात्रा अधिक होती है। जो त्वचा को प्राकृतिक पिगमेंटेशन से हल्दी रखता है। इसके अलावा इसमें कोलाजन के निर्माण की योग्यता भी होती हैं।
  • एवोकाडो
    एवोकाडो के अंदर एंटी ऑक्साइड के साथ विटामिन ई की मात्रा भी भरपूर होती है। जो कोलेजन को टूटने सो रोकने में मदद करती हैं।
  • मेवे और बीज
    हेज़लनट, बादाम, अखरोट, सोया, राय यह सभी गुड फैट होते हैं। जो शरीर में फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करती है। इसके साथ ही चेहरे पर चमक बनाए रखती है। वही इसके अंदर कोलाइजन को दोबारा उत्पन्न करने के महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
  • पत्तेदार साग
    पत्तेदार साग के अंदर एंटी ऑक्साइड की मात्रा भरपूर होती है। वही इससे झुरियों से मुक्ति मिलती है और कोलेजन के दोबारा निर्माण करने और उच्च स्तर पर बनाने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं।
  • साइट्रस
    स्किन को बनाए रखना है हेल्दी और ग्लोइंग तो करें साइट्रस फ्रूट्स से दोस्ती संतरे, अंगूर और नींबू के अंदर विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। जो प्रोकोलेजन की उत्पत्ति में महत्वपूर्ण माना जाता है। विटामिन से शरीर में तरीके से अवशोषित करने में मदद मिलती हैं।
  • टमाटर
    टमाटर में भी विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है जो कोलेजन की उत्पत्ति में मदद करता है। उसके साथ ही विटामिन b12 टमाटर के अंदर भरा हुआ होता है।
  • कीवी
    कीवी में विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है। कीवी के सेवन से एंटी एजिंग प्रोटीन मिलता है। इसके साथ ही विटामिन ए और ई की मात्रा भी पूरी होती हैं।

ये भी पढ़ें- Nimbu Paani Benefits: जानिए नींबू के सेवन से होने वाले फायदे, दूर होती हैं ये बीमारियां

SHARE
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox