होम / Difference Between eSIM vs Physical Sim: जानिए क्या हैं eSIM और Physical Sim में अंतर, दोंनो में से कौन-सी सीम देती हैं ज्यादा बेनिफ्ट्स

Difference Between eSIM vs Physical Sim: जानिए क्या हैं eSIM और Physical Sim में अंतर, दोंनो में से कौन-सी सीम देती हैं ज्यादा बेनिफ्ट्स

• LAST UPDATED : May 22, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Difference Between eSIM vs Physical Sim:  हर कोई आजकल ट्रेंड को फॉलो कर रहा है। लोग भी वही लेते हैं, जो ट्रेंड में होता है। इसलिए वो अपनी जिंदगी भी ट्रेंड के हिसाब से ही जीते है। वहीं आजकल ई-सिम का बड़ा ट्रेंड चल रहा है। वैसे तो हर किसी ने फिजिकल सिम जरूर देखें होगें और हो सकता है कई लोग अपने फोन में ई-सिम का भी प्रयोग कर रहे हो। वहीं आपको बता दे आज भी ज्यादातर लोग ई-सिम से अनजान है। दरअसल, उन्हें नहीं पता की यह सिम क्या होता है, इसे कैसे यूज करते हैं। तो आइए आपको बताते हैं की ई-सिम क्या है और ई-सिम और फिजिकल सिम में क्या अंतर होता है।

जानिए क्या हैं ई सिम

आपको बता दें eSIM एक डिजिटल सिम कार्ड है। जिसको डिवाइस में ही एम्बेड किया जाता है। दरअसल eSIM बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। क्योंकि उसमें फिजिकल सिम से कई ज्यादा बेनिफ्ट्स हैं।

क्या हैं eSIM के फायदे
  • eSIM को बार बार डालने या निकालने की जरुरत नहीं पड़ती है।
  • eSIM ज्यादा सुरक्षित होते हैं, क्योंकि वो खो या फिर चोरी नहीं हो सकते हैं।
क्या हैं फिजिकल सिम

फिजिकल सिम को डिवाइस में फिजिकल तौर पर डाला जाता है। फिजिकल सिम कार्ड अभी तक के सबसे सामान्य प्रकार के सिम कार्ड में से एक हैं।

क्या हैं फिजिकल सिम के फायदे
  • फिजिकल सिम कार्ड eSIM की तुलना में ज्यादा व्यापक रूप से उपलब्ध हैं। क्योंकि सभी डिवाइस eSIM को सपोर्ट नहीं करती हैं।
  • हालांकि फिजिकल सिम कार्ड eSIM से सस्ते होते है।
  • ई-सिम की तुलना में फिजिकल सिम कार्ड को यूज करना बहुत आसान होता है। क्योंकि आपको उन्हें एक्टिव करने की जरुरत नहीं होती है।
कौन-सी सिम परफेक्ट है

जानकारी के लिए आपको बता दे, अगर आप एक छोटा, सुरक्षित और सुविधाजनक सिम कार्ड ढूंढ रहे हैं, तो eSIM अच्छा विकल्प है। वहीं अगर आप एक ऐसे सिम कार्ड की तलाश कर रहे हैं जो व्यापक रूप से उपलब्ध हो और कम खर्चीला हो, तो एक फिजिकल सिम आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

ये भी पढ़ें- Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में 3 दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना, इस कारण मिलेगी बढ़ती गर्मी से राहत

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox