होम / Downfall In Gold Rates: सस्ता हुआ सोना, दिपावली से पहले खरीदने का हो सकता है अच्छा मौका

Downfall In Gold Rates: सस्ता हुआ सोना, दिपावली से पहले खरीदने का हो सकता है अच्छा मौका

• LAST UPDATED : October 5, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Downfall In Gold Rates: बीते कुछ दिनों से सोने के भाव गिरते नजर आ रहे है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची उथल-पुथल के कारण इन दामों में गिरावट नजर आ रही है। चंद दिनों में फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होने वाली है, जिस दौरान भारत में सोने की डिमांड बढ़ती है। यह डिमांड सबसे अधिक दिपावली तथा धनतेरस के मौके पर बढ़ती है क्योंकि भारत में इस समय सोना खरिदने की परंपरा हमेशा से चलती आरही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नजर आरही सोने-चांदी के भाव में गिरावत ज्यादातर अमरिकी बाजार आए दबाव के कारण है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने का दाम 0.17 प्रतिशत से गिरा, 1827.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा। वहीं इस साल 6 मई को यह 2085.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा था। दूसरी ओर चांदी का रेट 0.48 प्रतिशत गिरकर 21.28 डॉलर प्रति औंस हो चुका है।

सोने की कीमत में आई भारी गिरावट

अमरिकी फेड की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना है, जिस वजह से सोने- चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। अनरिकी शेयर बाजार भी इसी कारण गिर रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार में 5 मई को 24 कैरेड गोल्ड की कीमत करीबन 61,739 रुपए थी। वहीं कीमत अब फिसल कर 56 हजार के समीप हो गई है। इतना ही नहीं मई के कारोबार के समय अहमदाबाद सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की दाम 63,500 रुपए गया था। ऐसे में सोने का भाव अपने हाई से 5000 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटा है। यह दाम पिछले चार महीने में गिरे है।

यह भी पढ़े- Himachal Cabinet Meeting: मंत्रिमंडल की बैठक 11 अक्टूबर तक रद्द

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox