Hair Thinning Problem: क्या आप भी हेयर फॉल से हैं परेशान? तो ये होममेड हेयर मास्क लगा कर बनाएं अपने बालों को घने और खूबसूरत

India News (इंडिया न्यूज़),  Hair Thinning Problem: हर लड़की की इच्छा होती है कि उसके बाल काले घने और लंबे हो। इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए बालों को भरपूर ख्याल रखना होता है। वहीं, सर्दी के मौसम में बाल झड़ना, टूटना, पतला होना और बालों का ड्राई होना जैसी समस्याएं आती ही हैं। ऐसे में हेयर थिनिंग एक ऐसी परेशानी है जिसमें दूबारा बाल नहीं होते और ये हमारे स्कैल्प को ​खाली कर देते हैं। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो, हम आपको कुछ हेयर मास्क बताने जा रहे हैं जिन्हें आप घर पर तैयार कर सकते हैं।

गुड़हल का फूल और प्याज का रस

प्याज के रस से बालों को सल्फर मिलता है। ये बालों को मजबूत बनाता है और झड़ने से भी रोकता है। इसके साथ ही गुड़हल का फूल स्कैल्प की ड्रायनेस को खत्म करता है और बालों को ग्रो करने में मदद करता है।

मास्क बनाने के लिए जरूरी चीजें-
  • गुड़हल का फूल- 1 कप
  • प्याज का रस – 1/2 कप
  • नारियल तेल- 1 बड़ा चम्मच
मास्क बनाने का तरीका

पहले गुड़हल के फूलों को सुखाकर उसका पाउडर पीस लें। अब एक कटोरी में पाउडर और प्याज का रस मिलाएं साथ में इसमें नारियल का तेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं और 1 घंटे बाद शैंपू से धो लें। ऐसा हफ्ते में 2 बार  करें। आपको जल्दी ही इसका असर दिखेगा।

करी पत्ता और कलौंजी

करी पत्ता और कलौंजी में पोषक तत्व होते हैं। ये बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं और बालों को चमकदार और  सिल्की भी बनाते हैं।

मास्क बनाने के लिए जरूरी सामान
  • करी पत्ता- 1 कप
  • ​कलौंजी- 1/2 कप
  • एलोवेरा- 1 चम्मच
  • कलौंजी का तेल- 2 बड़े चम्मच
मास्क बनाने का तरीका

सबसे पहले करी पत्ता को धोकर सुखा लें और कलौंजी के साथ पाउडर बना लें। कलौंजी के तेल को गर्म करके रख दें। तैयार किए पाउडर में एलोवेरा जेल और गर्म तेल को मिलाएं और मिक्सचर बना लें। इसे 30 मिनट तक ठंडा होने दें। अब इस मास्क को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 45 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद शैंपू से धो लें। ऐसा हफ्ते में 2 से 3 बार करें। आपको जल्द ही बालों की संख्या में अंतर दिखने लग जाएगा।

ये भी पढ़ें- Foot Care Tips: अपने पैरों को ऐसे बनाएं कोमल और खूबसूरत, इन टिप्स को करें फ़ॉलो

SHARE
Aakriti Singh

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago