Haryana Police Recruitment: हरियाणा पुलिस भर्ती के नियमों में बदलाव, जानिए नया अपडेट

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Police Recruitment: हरियाणा में पुलिस भर्ती के रूल्स में एक बार फिर बदलाव किया गया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की आपत्ति के बाद गृह विभाग ने पुलिस भर्ती के नियमों में तीसरी बार बदलाव किया है। इन चेंजिस पर एलआर ने भी मोहर लगा दी है।
अब रिटन एग्जाम में 20 प्रतिशत सवाल हरियाणा के ऊपर होंगे। अगले महीने फरवरी में होने वाली कैबिनेट मीटिंग में सरकार इन नए नियमों पर मुहर लगा देगी।

फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के लिए बुलाए 10 गुना ज्यादा लोग

कैबिनेट मीटिंग में चेंज किये गए नियमों को मंजूरी के बाद हरियाणा पुलिस में करीब छह हजार पदों पर भर्ती की जा सकेगी। अब कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा पास 10 गुना से ज्यादा अभियर्थियों को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के लिए बुला सकता है।

जो पास होंगे, उन्हें अगले टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जहां अभियर्थियों से दौड़ लगवाई जाएगी। इसके कोई मार्क्स तो नही होंगे पर ये इंटरव्यु की हिस्सा रहेगी।

रिटन एग्जाम में 20 प्रतिशत सवाल हरियाणा से

रिटन एग्जाम 94.5 मार्क्स का होगा। इस रिटन एग्जाम में 20 प्रतिशत सवाल हरियाणा की राजनीति, इतिहास और संस्कृति सहित अन्य विषयों से जुड़े होंगे। इसके अलावा सामाजिक आर्थिक मानदंड के तहत 2.4 मार्क्स दिए जाएंगे। जिसके बाद मेरिट बनाई जाएगी।

5 हजार पुरुष और 5 हजार महिला भर्ती

हरियाणा पुलिस में अब 5000 पुरुष और 1000 महिला कॉन्स्टेबल की भर्ती होनी है। ये भर्ती प्रक्रिया नियम तय ना हो पाने के चलते करीब एक साल से लागू नही हो पा रही थी। अब रूल्स में बदलाव होगा तो सरकार से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें-Punjab: फाजिल्का में BSF ने जब्त किए 6 पैकेट हेरोइन, जांच…

SHARE
SHIVANI MISHRA

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

6 months ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

6 months ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

6 months ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

6 months ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

6 months ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

6 months ago