Saturday, July 6, 2024
Homeपॉलिटिक्सHimachal Politics: सरकार और राजभवन को लेकर क्या बोले राज्यपाल, जानें यहां

Himachal Politics: सरकार और राजभवन को लेकर क्या बोले राज्यपाल, जानें यहां

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश की राजनितिक गलियों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे हिमाचल के सोलन में राज्यपाल और सरकार के बीच जारी मतभेद अब समाप्त होते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह सारा विवाद केवल गलतफहमी का परिणाम था और अब इन सब से मंत्रियों को इसकी वजह से परेशानी उठानी पड़ी। आपको बता दे की किसी गलतफहमी में सरकार के एक मंत्री ने बयान दे दिया था, लेकिन अगर बात करे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तो उन्होंने इस संबंध में स्पष्टीकरण दिया है कि राजभवन का कोई दोष नहीं है।

Read More: HP University: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को केंद्र से मिलेगा 100 करोड़ रुपये का अनुदान

जानें अन्य जानकारी

राजभवन और सरकार के बीच के मतभेद ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी थी। कई मुद्दों पर असहमति और संवादहीनता के कारण यह विवाद उत्पन्न हुआ। हालांकि, राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने हमेशा सरकार के हित में काम किया है और उनका उद्देश्य राज्य की प्रगति में सहयोग करना है।राज्यपाल ने यह भी बताया कि कुछ विवादास्पद मुद्दों पर उनकी राय अलग हो सकती है, लेकिन इससे सरकार और राजभवन के बीच की सद्भावना प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “मंत्रियों को हुई परेशानी के लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं। यह सब गलतफहमी के कारण हुआ और हमें इसे समाप्त कर आगे बढ़ना चाहिए।”

Read more: HP Politics: CM सुखविंदर सुखू ने कहा- ‘BJP नेता झूठ का सहारा लेकर कर रहे वापसी का सपना’

 

 

 

 

 

 

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular