Impact Of Colours: रंगो से होता है हमारा जीवन प्रभावित, तो जानिए कैसे हमारे कपड़े खरीदने के फैसले को रंग करता हैं अफेक्ट

India News (इंडिया न्यूज़), Impact Of Colours : दुकान पर खरीदारी करते वक्त, कुछ रंग अक्सर हमें अपनी तरफ खींच लेते हैं। वहीं हम अपनी पसंद को ना लेकर बड़ी आसानी से रंगों के प्रभाव में पड़ जाते हैं। दरअसल, वास्तविकता यह है कि रंगों का हमारे खरीदारी फैसलों पर बड़ा प्रभाव होता है। आपको बता दें कि अध्ययनों में यह साबित हुआ है कि अलग-अलग रंगों का हमारे जिवन पर अलग-अलग तरह से असर होता है। विज्ञान बताता है कि नीला रंग शांति का प्रतीक होता है, जबकि पीला रंग खुशी और ऊर्जा को प्रकट करता है। हरा रंग उम्मीद और नई शुरुआत का प्रतीक होता है, वहीं लाल रंग प्रोत्साहन और गंभीरता का प्रतीक है। इसलिए हमारी खरीदारी के फैसलों पर रंगों का बहुत बड़ा प्रभाव होता हैं। अलग-अलग रंगों का अलग-अलग असर होता है।

हर रंग का अपना एक विशेष मतलब होता है। आईए बताते है आपको कुछ सामान्य रंगो के अर्थ और उनका महत्व:-
1. लाल रंग-
गंभीरता, प्रोत्साहन और उत्साह का प्रतीक ये लाल रंग अक्सर प्यार और प्रेम को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

2. पीला रंग-
सुरमई, ऊर्जावान और खुशी के प्रतीक यह पीला रंग आपकी मनोदशा को सकारात्मक रखने में मदद करता है और जीवन में खुशहाली बढ़ाता है।

3. हरा रंग-
उम्मीद, प्रकृति, ताजगी और नई शुरुआत का प्रतीक यह रंग ताजगी और प्राकृतिकता की भावना को दर्शाता है और उम्मीद व नई शुरुआत की भावना को प्रोत्साहित करता है।

4. नीला रंग-
शांति, विश्राम और आत्मविश्वास का प्रतीक यह रंग अक्सर आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

5. सफेद रंग-
शुद्धता, सादगी और शांति का प्रतीक यह रंग शुद्धता और पवित्रता के रुप में इस्तेमाल करते हैं।

कपड़े खरीदने के हमारे फैसलों पर रंग डालते हैं कई तरह का प्रभाव। इन तरीको से कपड़ो को चुनने पर रंगों का असर हो सकता है।

1. भावनाओं और मूड पर प्रभाव-
रंगों का चुनाव हमारे भावनाओं और मूड पर सीधे असर डाल सकता है। वाइब्रेंट और ब्राइट कलर जैसे पीला और नारंगी हमें खुश और एनर्जैटिक फील करवा सकता है। जबकि पेस्टल और सॉफ्ट कलर जैसे हल्का गुलाबी, बेबी पिंक और आसमानी नीला हमें शांत और रिलैक्स फील करवा सकता है।

2. फैशन और समय के अनुसार-
रंगों का चुनाव समय और फैशन ट्रेन्ड्स से जुड़ा होता है। हर साल फैशन इंडस्ट्री नए रंगों और कॉम्बिनेशन को प्रस्तुत करती है। ट्रेंडिंग कलर्स और सीजनल कलैक्शन भी लोगों के कपड़ो के चुनाव पर असर डालता हैं।

3. भूमिका और आकर्षन-
रंगों का चुनाव हमारे व्यक्तित्व और स्वभाव के अलावा हमारे शरीर के आकर्षन को भी प्रभावित कर सकता है। कुछ रंग हमारे चेहरे के ग्लो को बढ़ा सकते हैं जबकि कुछ रंग हमारे शरीर के शेप को भी एफेक्ट करते हैं।

4. धार्मिक महत्व-
कई रंग हमारी सांस्कृति और धर्म का महत्व को दर्शाते हैं। मिसाल के तौर पर शादियों में लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि लाल खुशी, सुहाग और शुभ अवसर का प्रतीक होता है। वैसे ही हर धर्म में अलग-अलग रंगों का महत्व होता है।

इन सभी तरीकों के कारण रंग हमारे कपड़े खरीदने के फैसले पर प्रभाव डालते हैं। हर शक्सके लिए हर रंग का अलग महत्व होता है जरूरी बात यह है कि आप अपनी उम्र, व्यक्तित्व और खुद को देख के रंगों का चुनाव करें।

Reported By: Soumya Madan

ये भी पढ़ें- Sleeping Jerk: क्या आपको भी लगते है नींद में झटके या होता हैं ऊंचाई से गिरने का एहसास, जानिए क्या हैं वजह

SHARE
Aakriti Singh

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

2 months ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

2 months ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

2 months ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

2 months ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

2 months ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

2 months ago