Irregular Periods: क्या आपको भी समय से नहीं आते पीरियड्स? तो अपनाएं ये उपाय

India News(इंडिया न्यूज़), Irregular Periods: महिलाओं को हर महीने होने वाली समस्या यानी पीरियड्स से जूझना पड़ता है। इस  दौरान महिलाओं को असहनीय दर्द होता है और ये परेशानी और भी ज्यादा बढ़ा जाती है जब उन्हें पीरियड्स वक्त पर नहीं आते या जल्दी आ जाते हैं।

वक्त पर पीरियड्स आना है जरूरी

दरअसल, मासिक धर्म का चक्र 28 दिनों के बाद खुद को दोहराता है। जिससे सभी महिलाएं 3-6 दिन मासिक धर्म का अनुभव करती हैं। हालांकि अगर पीरियड्स वक्त पर नहीं आते तो ये चिंता का विषय बन जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीरियड्स का अनियमित होना PCOS का लक्षण है।

PCOS के लक्ष्ण

हालांकि पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) के लक्षणों में वजन का बढ़ना, मुंहासे होना, बालों का झड़ना और भी बहुत कुछ शामिल हैं। लेकिन अगर आप अनियमित पीरियड्स से जूझ रही हैं तो हम आपको कुछ फूड आइटम्स बताने जा रहे हैं, जिनका आप सेवन कर सकती हैं।

जानें इसे जुड़े उपाय

अदरक की चाय- पीरियड्स के दौरान अदरक की चाय पीना जादू की तरह काम कर सकता है। अदरक में जिंजरोल नाम का एक कपाउंड होता है, जो शरीर में सूजन की समस्या को दूर करता है और गर्भाशय के संकुचन की ओर बढ़ता है। यह आगे चलकर पीरियड्स शुरू करने में सहायता करता है।

विटामिन C से भरपूर फल- पीरियड्स को जल्दी करने में विटामिन C से भरपूर फल काफी मदद कर सकते हैं। पीरियड्स को जल्दी लाने के लिए आप संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी, कीवी और आंवले जैसे फलों का सेवन कर सकती हैं। क्योंकि ये विटामिन C से भरपूर होते हैं।

गुड़- अनियमित पीरियड्स से जूझ रही महिलाएं के लिए गुड़ फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें पोटैशियम और सोडियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसका रोजाना सेवन करने से आपको पीरियड्स समय पर लाने में मदद मिलेगी।

मेथी का पानी- अनियमित पीरियड्स की परेशानी को दूर करने के लिए आप खाली पेट रोजाना एक गिलास मेथी का पानी पिएं। इसके लिए आप एक चम्मच मेथी के दानों को पूरी रात पानी में भिगोकर रख दें। फिर अगले दिन पानी को किसी बर्तन में छान लें और इसे गर्म करके सुबह खाली पेट सबसे पहले इसका सेवन करें।

हल्दी- हल्दी का इस्तेमाल कई शारीरिक परेशानियों को दूर करता है। ऐसे में आप पीरियड्स साइकिल को ठीक करने के लिए भी हल्दी का उपयोग कर सकती है। इसका सेवन आप अलग-अलग तरीकों से कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे दूध में मिलाकर पी सकती हैं। इसके अलावा, अचार और सब्जी के रूप में भी आप हल्दी का सेवन कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Smoothie Recipes: अब नहीं रहेगी नाश्ता बनाने की टेंशन, बिना किसी परेशानी के बनाएं स्मूदी, यहां जानें रेसिपी

SHARE
Aakriti Singh

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago