होम / LPG Cylinder: सरकार ने दिया तोहफा, LPG सिलेंडर के दाम हुए कम; जानें नई कीमत

LPG Cylinder: सरकार ने दिया तोहफा, LPG सिलेंडर के दाम हुए कम; जानें नई कीमत

• LAST UPDATED : November 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज) LPG Cylinder: दिवाली का त्योहार बीत गया, लेकिन अभी भी त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी है। छठ का महापर्व शुरू होने से पहले सरकार ने LPG Cylinder के कीमतों में जनता को राहत दी है।

कॉमर्शियल LPG पर मिली राहत

बता दें कि कीमत में कटौती दिल्ली से मुंबई तक की गई हैं। लेकिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ये राहत की कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर दिया है। साथ ही इसमें 50 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है।

इन शहरों में हुआ सस्ता सिलेंडर

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने पहली डेट को LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं। लेकिन कई मौकें पर देखने को मिला है कि इसकी कीमतों में बीच में भी कटौती कर दी गई है। इस बार भी कुछ ऐसा देखने को मिला है कि इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, राजधानी दिल्ली की बात करें तो 1 नवंबर 2023 को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1833.00 रुपये थी, जो कि आज 16 नवंबर 2023 को कम होकर 1755.50 रुपये हो गई है।

नई कीमत

महानगर            1 नवंबर 2023 को रेट     16 नवंबर 2023 को रेट

दिल्ली               1833                     1755.50

कोलकाता           1943                     1885.50

मुंबई                1785.50                 1728.00

चेन्नई               1999.50                 1942.00

Also Read

Sidhu Moose Wala: मूसेवाला के पिता का पुलिस पर आरोप, कहा-जेल…

World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी वर्ल्डकप की आखिरी जंग,…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox