Vastu Plant For Home: गलती से भी ना लगाएं घर में ये पेड़-पौधे, बर्बादी का बन सकता हैं कारण

India News (इंडिया न्यूज़),  Vastu Plant For Home: लगभग हर किसी के घर में पेड़-पौधे तो लगे ही होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखे पेड़-पौधे घर की हर चीज पर प्रभाव डालते हैं। इनमें सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा भी शामिल होती है। ऐसे में घर में कुछ पेड़-पौधे नहीं लगाने चाहिए। वास्तु में हर चीज रखने की एक निश्चित दिशा बताई गई है। यदि कोई इसका पालन ना करे तो घर के सदस्यों के इसके नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ते हैं।

बनते हैं बर्बादी का कारण

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे हैं जिन्हें घर में लगाने से दुर्भाग्य और कंगाली आती है। लोग कई बार अनजाने में इन पौधों का अपने घर में लगा लेते हैं जो आगे चलकर बर्बादी का कारण बन जाते हैं।

मेहंदी का पौधा

ऐसा माना जाता है कि मेहंदी के पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। इस पौधे को अगर घर में लगा लें तो नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ये घर में बनी सुख-शांति को भंग कर सकता है।

बोनसाई का पौधा

आजकल लोग घर में सजावट के लिए बोनसाई का पौधा लगाते हैं। ये पौधा दिखने में सुंदर होता है लेकिन इसे घर में रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा ये तरक्की में रुकावट का कारण भी बनते हैं।

इमली का पेड़

वास्तु शास्त्र कि मानें तो इमली का पेड़ घर में नकारात्मकता लेकर आता है। इसके पेड़ से घर में हमेशा डर और भय का माहौल बना रहता है। ऐसे में इसे घर में बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए।

बबूल का पौधा

घर में बबूल का पौधा लगाने से वाद-विवाद बढ़ने लगता है। इसकी वजह से परिवार के सदस्य मानसिक तौर पर बीमार रहने लगते हैं। यदि ये घर के आसपास हो तब भी इसे अशुभ माना जाता है।

कांटेदार पौधे

वास्तु शास्त्र में ये कहा गया है कि घर के अंदर और आसपास की जगहों पर कभी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। क्योंकि इससे घर में तनाव का माहौल बना रहता है। वहीं, ये आपसी मतभेद भी बढ़ाते हैं।

पीपल का पौधा

शास्त्रों के अनुसार पीपल का पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है। यदि आपके घर की दीवार या किसी कोने में पीपल का पौधा उग आया है तो उसे वहां से हटा देना चाहिए।

खजूर का पेड़

घर के आंगन में खजूर का पेड़ कभी भी नहीं लगाना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। यह पेड़ दिखने में सुंदर तो होता है लेकिन इससे घर के सदस्यों पर कर्ज बढ़ता है।

ये भी पढ़ें- National Highway Closed: तीन दिन के लिए NH-5 को किया गया बंद, ट्रैफिक को वन-वे करने की हो रही तैयारी

SHARE
Aakriti Singh

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago