Winter Flowers
India News (इंडिया न्यूज़) Winter Flowers: यदि आप रंग बिरंगे फूलों को अधिक पसंद करते हैं तथा सर्दियों के मौसम में आप अपने घर पर फूल के पौधे लगाना चाहते हैं। आज हम आपको सबसे बेहतर उन फूलों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप सर्दियों के महीनों में अपने बगीचे में उगा सकते हैं।
कैलंडुला सर्दियों में उगाने के लिए एक बेहतरीन फूल है। इसे pot marigold भी कहा जाता है। यह ठंडी जलवायु परिस्थितियों में ही फूलता है। इसे सर्दियों के मौसम में उगाने के लिए सीधी धूप की जरुरत होती है।
पेटूनिया एक शीतकालीन पौधा हैं जो विभिन्न रंगों, आकारों के होते हैं। रंग बिरंगे फूल उत्पन्न होने के कारण इनका उपयोग घरों की सजावट के लिए करते है। इन पौधों को घर पर गमले में उगाना बहुत आसान है, इनके बीजों को अंकुरित होने के लिए पर्याप्त मात्रा में धूप और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की जरूरत होती है।
पैन्सी सर्दियों में खिलने वासा फूस हैं। जो अधिक ठण्ड में अच्छी तरह बढ़ सकता है। इनके फूल के रंगों में तितली के आकार होते हैं। यह पौधे छोटे होते हैं जिसके कारण इन्हें छोटे गमलों में आसानी से उगाया जा सकता है।
एलिसम का फूल सुंदर सफेद रंग या हल्का नीला रंग का, स्मूथ तथा शहद के समान सुगंध वाला होता है। इस पौधे को बहुत कम पानी और उर्वरक देने की जरूरत होती है। सूखे की स्थिति में भी यह फूल प्लांट जीवित रह सकता है।
Also Read :
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…