होम / World Brain Stroke Day: हिमाचल प्रदेश में 20 फीसद युवा ब्रेन स्ट्रोक का शिकार,ऐसे करें बचाव

World Brain Stroke Day: हिमाचल प्रदेश में 20 फीसद युवा ब्रेन स्ट्रोक का शिकार,ऐसे करें बचाव

• LAST UPDATED : October 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) World Brain Stroke Day: ब्रेन स्ट्रोक को लेकर विश्व में जागरुकता फैलाने के लिए विश्व ब्रेन स्ट्रोक डे मनाया जाता है। हिमाचल में 15 से 20 फ़ीसदी लोग इसका शिकार हो रहे हैं।

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण

बता दें कि डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति है। लक्षण की पहचान होने पर इसके तुरंत इलाज करवाना जरूरी है।

  • ब्रेन स्ट्रोक होने का कारण, जब रक्त की आपूर्ति कम होने से दिमाग के सेल्स मरने लगते हैं।
  • कभी-कभी सिर दर्द होना।
  • सिर दर्द के बाद चक्कर आना।
  • चक्कर से मरीज बेहोश हो जाता है।
  • शरीर अचानक सुन्न हो जाना।
  • हाथ और आंखों के बीच समन्वय न रहना।

बचाव

डॉ. सुधीर शर्मा के अनुसार ब्रेन स्ट्रोक बच्चों से लेकर युवाओं तक हो रहा है। इसका कारण जीवन शैली में बदलाव होना है। इन दिनों युवाओं में शारीरिक श्रम कम होता जा रहा है। खानपान ठीक ढंग से नहीं हो रहा है। इसी कारण ब्रेन स्ट्रोक के केस बढ़ रहै हैं। ब्रेन स्ट्रोक से बचाव संभव है। लक्षण देखने पर तुरंत अस्पताल जाएं, जहां सीटी स्कैन की सुविधा मौजूद हो। डॉ. सुधीर शर्मा के अनुसार लोगों को अपने-अपने जीवन शैली में बदलाव करने की जरूरत है।

Also Read :

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox