होम / Himachal Apple Season: मनाली की सब्जी मंडियो का अब तक नहीं खुला सेब का खाता, केवल 2 लाख सेब पेटियां पहुंची

Himachal Apple Season: मनाली की सब्जी मंडियो का अब तक नहीं खुला सेब का खाता, केवल 2 लाख सेब पेटियां पहुंची

• LAST UPDATED : August 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Apple Season: सेब सीजन की शुरूआत होने के बाद आज तान सप्ताह होगए है परंतु अब तक कुल्लू की फल मंडियो में केवल सेब की दो लाख पेटियां ही आई है। बागवान उन्हें सेव के पकने पर उन्हें मंडी में बेचने के लिए लाना शुरू किया है। एक का सबसे बड़ा बैच अभी तक केवल जिले की खेल से सब्जी मंडी में पहुंचा है। तो वहीं दूसरे नंबर पर स्थित जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर बांदरोल सब्जी मंडी में अब तक से नहीं पहुंच पाया है। इसी के साथ अगर हम मनाली की सब्जी मंडी सॉरी बिहार और निरमंड का हाल देखे तो वहां पर अभी तक सेव का खाता भी नहीं खुल पाया है, जिसका एक कारण चोर बिहार मंडी का बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त होना भी हो सकता है। वहीं कल्लू की आंकड़ा बाजार मंडी में नाम मात्र सिवाया है।

2500 रुपए तक बीका सेब बॉक्स

वैकल्पिक जगह पर सब्जी मंडी का कारोबार होना है, लेकिन अभी तक यहां पर बागवान फसल नहीं ला सके हैं। अखाड़ा बाजार वाली मंडी में व्यापारी कम होने के कारण बागवानों व किसानों को दाम अच्छे नहीं मिलते, इसलिए बागवान सब्जी मंडी बंदरोल में ही सेब बेचने को तरजीह दे रहे हैं। हालांकि इस बार बागवानों को मंडियों में दाम अच्छे मिल रहे हैं। बंजार में अब तक अधिकतम 1800 रुपये, बंजार में 1200, खेगसू में 1700, बंदरोल में 2500 रुपये तक सेब की एक पेटी बिकी है। शाट सब्जी मंडी में 900, कुल्लू में 800 और पतलीकूहल में 2500 रुपये तक सेब बॉक्स बिका है।

15 अगस्त के बाद तेज हो सकता सेब कारोबार 

एपीएमसी लाहौल-स्पीति की सचिव शगुन सूद ने कहा कि 15 अगस्त के बाद सेब सीजन और रफ्तार पकड़ेगा। उन्होंने कहा कि आपदा के बावजूद इस बार कुल्लू में बागवानों को सेब के बेहतर दाम मिल रहे हैं। अब तक करीब दो लाख सेब के बॉक्स कुल्लू की मंडियों में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बागवान स्थानीय मंडियों को तरजीह दे रहे हैं।

किस मंडी में कितना आया सेब 

  • भुंतर          20,491 बॉक्स
  • बंजार         2435 बॉक्स
  • खेगसू        134056 बॉक्स
  • बंदरोल      15541 बॉक्स
  • शाट          1931 बॉक्स
  • कुल्लू          16 बॉक्स
  • पतलीकूहल  10223 बॉक्स
  • चौरीबिहाल     0
  • निरमंड          0

ये भी पढ़े- हिमाचल में चयनित विद्यार्थियों अंतिम योग्यता सूची जारी, कोचिंग के लिए मिलेंगे एक-एक लाख रुपए

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox