Sunday, May 19, 2024
Homeकुल्लूKullu: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की बुआ ने दुनिया को कहा अलविदा,...

Kullu: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की बुआ ने दुनिया को कहा अलविदा, कुल्लू में ली अंतिम सांस

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Kullu: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा की बुआ गंगा देवी शर्मा का निधन हो गया। 105 साल की आयु में अंतिम सांस ली। बता दें कि कुल्लू के गांधी नगर स्थित निवास में इनका निधन हुआ।

1 बजे कुल्लू पहुंचे नड्डा

जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा के करीबी दोस्त सुभाष शर्मा ने कहा कि बुआ तीन दिनों से बीमार थीं। उन्होने आगे कहा आज सुबह 7 बजे निधन हो गया। दोपहर एक बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कुल्लू पहुंचे। गंगा देवी के निधन के बाद से इनके निवास स्थान पर रिश्तेदारों की भीड़ आना शुरू हो गई है। जानकारी के लिए बता दें गंगा देवी रिश्ते में जेपी नड्डा की बुआ लगती थीं।

इन नेताओं ने किया शोक व्यक्त

जेपी नड्डा जब कभी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू दौरे पर आते थे, तो वह अपनी बुआ से जरूर मिलते थे। जेपी नड्डा की बुआ के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, शांता कुमार, क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, डॉ सिकंदर कुमार और त्रिलोक कपूर शामिल हैं।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular