होम / Scarlet Apple: हिमाचल में अर्ली वेरायटी के सेब को मिले अच्छे दाम, कुल्लू मंडी में 146 रुपए किलो बीका स्कारलेट सेब

Scarlet Apple: हिमाचल में अर्ली वेरायटी के सेब को मिले अच्छे दाम, कुल्लू मंडी में 146 रुपए किलो बीका स्कारलेट सेब

• LAST UPDATED : July 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Scarlet Apple, Himachal: हिमाचल प्रदाश के कुल्लू जिले में हुई स्कारलेट सेब की एंटरी। मंडियों में अर्ली वेरायटी सेब का अच्छा दाम मिल रहा है। जैरामाइन सेब की वेरायटी केे बाद अब स्कारलेट सेब की मंडी में धमाकेदार एंट्री हुई है। सब्जी मंडी बंदरोल में शुक्रवार को सेब 146 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिका है। जबकि पिछले साल यह सेब 110 रुपये प्रति किलो बिका था। बेहतर दाम मिलने से बागवान खुश हैं।

बता दें कि स्पर वैरायटी का सेब भी अब तैयार हो गया है। शैनेको गाला और जैरामाइन को पहले ही मंडियों में बेहद अच्छे दाम मिल चुके हैं। अब स्पर किस्मों ने भी मंडियों में दस्तक दी है। बंदरोल सब्जी मंडी में शुक्रवार को स्कारलेट सेब बोली लगी है। घाटी के बागवान चुनी लाल, अमित, ज्ञान ठाकुर, महेश, चमन, मुनीष और सुरेश आदि ने कहा कि बगीचों में स्पर वैरायटी तैयार हो गई है।

इसके बागवानों को सब्जी मंडियों में भी बेहतर दाम मिल रहे हैं। जिले में रॉयल के अलावा अर्ली वैरायटी के सेब का भी बागवान उत्पादन कर रहे हैं। बताया जा रहा है इस साल अधिक ठंड के चलते सेब के साइज में थोड़ी समस्या है। इस साल सेब का उत्पादन भी कम है। बागवानी विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 70 लाख सेब पेटियां होने का अनुमान था, परंतु  मौसम खराब होने के कारण इस आंकड़ो में कमी आने की संभावना है।

बंदरोल सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार को स्कारलेट सेब 146 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिका है। उधर, फल उत्पादक मंडल कुल्लू के प्रधान महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अर्ली वैरायटी के सेब के मंडियों में अच्छे दाम मिलने से बागवानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

ये भी पढ़े- प्रदेश में राशन डिपुओं में लोंगो को मिलेगे नामी कंपनियों के प्रोडक्ट

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox