होम / Aishwarya Rai Beauty Tips: आप भी जानें ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का राज

Aishwarya Rai Beauty Tips: आप भी जानें ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का राज

• LAST UPDATED : February 10, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Aishwarya Rai Beauty Tips: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के सभी दिवाने है। एक्टिंग के अलावा उनकी खूबसूरती के किस्से भी हमेशा चर्चा में रहते है। ऐश्वर्या राय बच्चन मीडिया के सामने अपनी खूबसूरती के बारे में अक्सर यहीं कहती है कि उन्हें ये खूबसूरती अपने मां से मिली है लेकिन वो कभी कभी बाहर के स्किन केयर प्रोडक्ट के अलावा घरेलू नुस्खें भी आजमाती है।

ऐश्वर्या राय जैसा ग्लो पाने की चाहत हर महिला रखती है। आखिर बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी इतने मेकअप और बिजी शेड्यूल के बाद भी अपने स्कीन का कैसे ख्याल रखती है। 50 साल की होने के बाद भी उनके चेहरे पर यंग वाला ग्लो बरकार है। आखिर कैसे चलिए जानते है।

ऐश्वर्या राय के ब्यूटी टिप्स की बात करें तो फ्राइड फूड, जंक फूड, पैकेज्ड फूड, अल्कोहल और स्मोकिंग का सेवन नहीं करती। नशे का सेवन वो नहीं करती है। अपनी त्वचा को ग्लोइंग रखने के लिए विटामिन, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स के लिए फल और सब्जियां ज्यादा खाती है। इसके अलावा वो बाहर के खाने को हाथ भी नहीं लगाती। ज्यादा पानी पिती है। इससे उनकी स्किन हाइड्रेट रहती है।

स्किन केयर रूटीन: ऐश्वर्या राय हमेशा स्किन केयर करती है। वैसे तो सभी को स्किन केयर करना चाहिए। इससे रोजाना स्कीन पर पड़ने वाली धूल गंदगी ये सारी चीजें हट जाती है। इसलिए रोजाना स्किन केयर करें। स्कीन केयर करने के लिए
अपने चेहरे पर बेसन, हल्दी और दूध से बने उबटन को अपने चेहरे पर लगाती है।क्लींजिंग के बाद वो अपने चेहरे को मॉइस्चूराइज करती है। मॉइस्चूराइज करने के लिए वो योगर्ट और खीरे का इस्तेमाल करती है।

मेकअप सीक्रेट: ऐश्वर्या टोन्ड डाउन मेकअप करना पसंद करती है। अपने स्किन टोन को ध्यान में रखते हुए ही वो मेकप करती है। ज्यादातर पिंक, पीच और ब्राउन लिप कलर की लिपस्टिक लगाती है। ऐश्वर्या अपने आई मेकअप पर भी फोकस करती है। उनको आई मेकअप हल्का ही पसंद है। वैसे तो उनकी आंखों को आई मेकअप की जरूरत नहीं।

Also Read: PM Modi: PM मोदी की फिटनेस का क्या है राज? यहां…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox