होम / Monsoon Acne: मानसून में मुंहासों से परेशान? इन 5 आदतों में बदलाव लाएं तुरंत फर्क

Monsoon Acne: मानसून में मुंहासों से परेशान? इन 5 आदतों में बदलाव लाएं तुरंत फर्क

• LAST UPDATED : June 28, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Monsoon Acne: मानसून का मौसम आते ही कई लोगों को फोड़े-फुंसी की समस्या से जूझना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए कुछ आदतों में बदलाव लाना जरूरी है।

मोबाइल स्क्रीन

सबसे पहले, मोबाइल स्क्रीन की सफाई पर ध्यान दें। दिनभर इस्तेमाल होने वाली इस चीज पर जमे बैक्टीरिया आसानी से पनपते है और चेहरे तक पहुंच जाते हैं।

बार-बार चेहरे को छूने से बचें

मानसून में वातावरण में नमी अधिक होने के कारण इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप ऐसे में अपने चेहरे को बार बार छुएंगे तो हाथों के जर्म्स आपके चेहरे पर भी पहुंच जाएंगे।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं

कम पानी पीने से त्वचा सूखने लगती है, जिससे सीबम का उत्पादन बढ़ जाता है और मुंहासे होने की संभावना बढ़ती है। इसलिए पुरे दिन भर में कम से कम 2 लीटर पानी पीना चाहिए।

क्रीम का इस्तेमाल सीमित रखें

अधिक क्रीम लगाने से त्वचा के छिद्र बंद हो जाते हैं, जो मुंहासों का कारण बन सकता है। इसलिए कम से कम केमिकल प्रोडक्ट्स का क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए।

अत्यधिक स्क्रबिंग से बचें

डेड स्किन को हटाने के लिए ज्यादा स्क्रब करना त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे भी मुहासे बढ़ते है।

इन आदतों में बदलाव लाकर आप मानसून में होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। याद रखें, स्वस्थ त्वचा के लिए नियमित देखभाल और सही आदतें महत्वपूर्ण हैं। अगर समस्या बनी रहती है, तो चिकित्सक की सलाह लें।

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox