Sunday, July 7, 2024
HomeLive UpdateFarmers Protest Live: शंभू बॉर्डर पर पत्थरबाजी, किसानों पर छोड़ी आंसू गैस

Farmers Protest Live: शंभू बॉर्डर पर पत्थरबाजी, किसानों पर छोड़ी आंसू गैस

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Farmers Protest Live: कल दिनभर हंगामे के बाद किसानों ने रात में अपना प्रदर्शन रोक दिया था। आज फिर किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे। पंजाब-हरियाणा सीमा पर किसानों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षाबलों को मुस्तैद किया गया। आज भी चप्पे -चप्पे पर नजर रखीं जाएगी।

HIGHLIGHTS

  • किसान फिर करेंगे दिल्ली कूच।
  • विरोध- प्रदर्शन को किसानों ने “Delhi Chalo” का दिया नाम।
  • बॉर्डर पर किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

बता दें कि किसान नेताओं ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ दूसरे दौर की बैठक की थी। पहली बैठक 8 फरवरी को हुई थी। पहली बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अन्य मांगों पर बात नहीं बनी। जिसके चलते बीते दिन यानी 13 फरवरी को पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने दिल्ली में कूच किया था लेकिन उनका आंदोलन सफल नहीं हो सका। आज किसान फिर 14 फरवरी को दिल्ली के बॉर्डर पर कूच करेंगे। किसानों के आंदोलन के चलते पहले से ही बॉर्डर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। यहां जानें पल-पल की अपडेट…


04:40 PM , 14 Feb 2024

पथराव कर रहे किसान

पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर से में प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा पथराव और सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं।


04:30 PM , 14 Feb 2024

पिछले किसान आंदोलन से सबक ले सरकार – शशि धरूर

किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का कहना है कि “राष्ट्रीय राजधानी में विरोध करना और आना और सुना जाना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे नहीं लगता कि चीन के साथ सीमा पर किलेबंदी की गई है।” जिस तरह से इस शहर की किलेबंदी की गई है। सरकार को पिछले किसान आंदोलन से सबक लेना चाहिए था- हितधारकों से परामर्श करना चाहिए। पिछली बार सरकार को आत्मसमर्पण करने और वापस लेने से पहले एक साल तक आंदोलन करना पड़ा था…”


03:15 PM , 14 Feb 2024

दिल्ली में किसानों का आतंक पैदा करना चाहती  है पंजाब सरकार

किसानों के मार्च पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज कहते हैं, “एमएसपी पर रिपोर्ट 2004 में आई थी जब कांग्रेस सत्ता में थी। उन्होंने 10 साल में कुछ क्यों नहीं किया? किसान दिल्ली जाकर अपनी बात रखना चाहते हैं।” सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत लेकिन जब वे चंडीगढ़ आए तो किसान नेताओं ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। मुझे आश्चर्य है कि पंजाब सरकार ने एक नोटिस जारी कर कहा है कि हम अपनी सीमा पर ड्रोन न भेजें…. जब किसानों ने आगे बढ़ना शुरू किया अमृतसर से, उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश भी नहीं की। इसका मतलब साफ है कि वे चाहते हैं कि किसान दिल्ली में आतंक पैदा करें।


02:00 PM , 14 Feb 2024

झज्जर में है शांति

किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर झज्जर के एसपी अर्पित जैन कहते हैं, “हमारे जिले में अब तक शांति है। हालांकि, हमने एहतियात के तौर पर बैरिकेड्स लगाए हैं… अगर कोई कानून-व्यवस्था का पालन नहीं करता है। मैं सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करता हूं…”


12:49 PM , 14 Feb 2024

इसलिए देश में पैदा होते हैं तानाशाह: राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को लेकर कहा है कि, जब देश का विपक्ष कमजोर हो जाता है तो देश में तानाशाह पैदा हो जाते हैं। सभी राजनीतिक दल एक हैं। सत्ता में बैठे लोग भी और विपक्ष में भी।


12:05 PM , 14 Feb 2024

भाजपा किसानों की पार्टी है: अजय मिश्र टेनी

अजय मिश्र टेनी ने किसानों को लेकर कहा कि बीजेपी की सरकार किसानों की सरकार भी है। बीजेपी किसानों की पार्टी है । और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करती है।


12:00 PM , 14 Feb 2024

शंभू बॉर्डर पर पुलिस की कार्रवाई में किसान घायल, राहुल गांधी ने किसान से की बात


11:57 AM , 14 Feb 2024

‘पुलिस वालों ने चलाई गोली..’,राहुल गांधी से बात करते हुए घायल किसान ने बताया


11:22 AM , 14 Feb 2024

आम लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी न करें: कृषि मंत्री

मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि, किसान संगठनों को यह समझना जरूरी है कि जिस कानून की बात की जा रही है, उसके तहत इस तरह से कोई फैसला नहीं लिया जा सकता।


10: 46 AM , 14 Feb 2024

शंभू बॉर्डर पर फिर से दागे गए आंसू गैस के गोले

जब किसान शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग के पास पहुंचे तो पुलिस की ओर से फिर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पुलिस ने चेतावनी दी है कि वे बैरिकेडिंग के पास न आएं।


10: 45 AM , 14 Feb 2024

पंजाब ने हरियाणा की ड्रोन कार्रवाई पर जताई आपत्ति

पंजाब के अधिकारियों ने हरियाणा पुलिस-प्रशासन द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल पर आपत्ती जताई है। वहीं पंजाब के पटियाला के डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद पर्रे ने अंबाला के डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा हैं कि, अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर पंजाब की सीमा के अंदर ड्रोन न भेजे जाएं।


10: 01 AM , 14 Feb 2024

टिकरी बॉर्डर पर पुलिस की पैनी नजर

किसान आंदोलन के चलते हरियाणा-दिल्ली टिकरी बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर की ओर जाने वाली सड़क को एक किलोमीटर पहले ही सील कर दिया है और ना ही किसी भी वाहन को सीमा की ओर जाने की इजाजत दी जा रही है। किसानों के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए टिकरी बॉर्डर पर कई लेयर की बैरिकेडिंग लगाई गई है।


10: 00 AM , 14 Feb 2024

शंभू बॉर्डर पर करीब 8 से 10 हजार लोग मौजूद


08: 43 AM , 14 Feb 2024

किसानों को मिला सरवन सिंह पंढेर का समर्थन

पंजाब किसान संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि,विचारधारा पर आधारित कानून इतनी जल्दी नहीं बनाया जा सकता। हम बस यह पूछ रहे हैं कि हमें उस पर कानूनी रचनात्मकता दी जाए, ताकि हम उस सीमा से बहुत नीचे न बेचें।


08:28 AM, 14 Feb 2024

हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बंद


08:15 AM, 14 Feb 2024

सरकार हमें छोड़ दे: किसान नेता सरवन सिंह

दिल्ली के किसान नेता सरवन सिंह ने कहा कि किसानों को अपनी बात रखनी चाहिए। हमें स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन प्राप्त है


08:01 AM, 14 Feb 2024

टिकरी बॉर्डर पर ड्रोन से निगरानी


07:17 AM, 14 Feb 2024

किसानों का आज फिर ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन, दिल्ली कूच करने की तैयारी।


07:16 AM , 14 Feb 2024

दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।


07:11 AM , 14 Feb 2024

किसान आंदोलन के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

किसान आंदोलन के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी,किसानों के दिल्ली कूच के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने की एडवाइजरी जारी। कुछ रास्तों से बचने के लिए लोगों को दी सलाह। लोगों को वैकल्पिक मार्ग को लेकर दी जा रही जानकारी।


07:10 AM , 14 Feb 2024

किसान आज फिर से दिल्ली कूच करेंगे।

 

 

 

 

Also Read: Farmers Protest Live: किसानों ने आज के लिए धरना रोका, कल से फिर होगी शुरुआत

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular