होम / SC on Article 370 LIVE: SC का सुप्रीम फैसला, जम्मू कश्मीर से 370 हटाना सही

SC on Article 370 LIVE: SC का सुप्रीम फैसला, जम्मू कश्मीर से 370 हटाना सही

• LAST UPDATED : December 11, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Jammu Kashmir, SC on Article 370: जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय सरकार की तरफ से निरस्त किए गए आर्टिकल 370 के कदम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज यानी 11 दिसंबर 2023, सोमवार को आ चुका है।

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार जस्टिस डिवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ फैसला सुनाने वाली है। बेंच में जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत शामिल हैं।

11:28  am, 11 DEcember, 2023


SC ने याचिकाकर्ताओं का मामला किया खारिज

SC का कहना है कि Article 370 जम्मू-कश्मीर के संघ के साथ संवैधानिक एकीकरण के लिए था और यह विघटन के लिए नहीं था, और राष्ट्रपति घोषणा कर सकते हैं कि Article 370 का अस्तित्व समाप्त हो चुका है।

11:20  am, 11 DEcember, 2023


SC का मानना ​​है कि राज्य में युद्ध की स्थिति के कारण Article 370 एक अंतरिम व्यवस्था थी। सीजेआई ने फैसला पढ़ते हुए कहा, पाठ्य वाचन से यह भी संकेत मिलता है कि Article 370 एक अस्थायी प्रावधान है।

 

11:15  am, 11 DEcember, 2023


SC का मानना ​​है कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया है, जैसा कि भारत के संविधान के Article 1 और 370 से स्पष्ट है।

11:15  am, 11 DEcember, 2023


तीन फैसले सुनाए जाएंगे

SC के पांच न्यायाधीशों की संवैधानिक पीठ Article 370 को निरस्त करने के इर्द-गिर्द कुल तीन फैसले सुनाएगी।

11:13  am, 11 DEcember, 2023


SC का मानना ​​है कि भारत में शामिल होने के बाद जम्मू-कश्मीर में आंतरिक संप्रभुता का कोई तत्व बरकरार नहीं रहा।

11:01  am, 11 DEcember, 2023


फैसला देने की हुई शुरुआत 

सुप्रीम कोर्ट ने Article 370 को निरस्त करने एवं पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुनाना शुरू कर दिया है।

11:00 am, 11 DEcember, 2023


L&K के LG ने मुफ्ती की नजरबंदी से इनकार किया

10:40 am, 11 DEcember, 2023


जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई सुरक्षा 

कश्मीर में विशेषकर राजमार्गों पर सुरक्षा व्यवसथा बढ़ा दी गई है। सरकार द्वारा दीए जाने वाले फैसले के खिलाफ किसी भी विरोध प्रदर्शन की स्थिति में कानून व्यवस्था की समस्या से निपटने के लिए श्रीनगर शहर में संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

10:25 am, 11 DEcember, 2023


महबूबा मुफ़्ती को किया नज़रबंद

सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को नजरबंद करते हुए उनके दरवाजे सील करने का फैसला लिया है।

10:25 am, 11 DEcember, 2023


याचिकाकर्ताओं में से एक के वकील मुजफ्फर इकबाल ने कहा “हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगा और जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ न्याय करेगा। हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट हमारे पक्ष में फैसला करेगा।”

9:40 am, 11 DEcember, 2023


क्या है लोगों का कहना ?

जम्मू-कश्मीर अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मुजफ्फर अहमद का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि फैसला देश के संविधान के मुताबिक होगा…..। 

जेकेपीसी नेता सुनील डिंपल ने का आज आने वाले SC के फैसले पर कहा “आज का फैसला स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा….“। 

नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद हसनैन मसूदी का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि फैसला जम्मू-कश्मीर के लोगों के पक्ष में होगा…वे शांति के पक्ष में हैं…..।

महबूबा मुफ्ती ने कहा- “मुझे नजरबंद किया गया”

9:36 am, 11 DEcember, 2023


सोशल मीडिया पर एक्टिव भड़काऊ

बडगाम पुलिस ने एक्य की मदद से जानकारी दी की अफवाह फैलाने वाले दो आरोपयों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  उनका कहना है कि “बारामूला पुलिस ने बारामूला जिले के वानी मोहल्ला बलिहारन पट्टन निवासी अली मोहम्मद वानी के बेटे बिलाल अहमद वानी नामक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके द्वारा भड़काऊ और देशद्रोही बयानों वाले घृणित वीडियो अपलोड करने के जवाब में है।”

9:24 am, 11 DEcember, 2023


 

Article 370  की जरुरी बातें  

  • जम्मू-कश्मीर में साल 2019 में स्पेशल स्टेट का जम्मू-कश्मीर का औधा हटा दिया गया था।
  • इस सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट में कुल 16 दिन तक मेराथॉन बहस हुई थी।
  • 5 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा ये फैसला सुरक्षित रखा गया था।
  • 3 साल से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में 2 अगस्त को सुनवाई शुरु की गई थी।

ये भी पढ़े- Article 370: जम्मू-कश्मीर के विलय से Article 370 के हटाए जाने…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox