होम / Himachal Lok Sabha Election: खत्म हुई आखिरी फेज की वोटिंग, 67.39 फीसदी हुआ मतदान

Himachal Lok Sabha Election: खत्म हुई आखिरी फेज की वोटिंग, 67.39 फीसदी हुआ मतदान

• LAST UPDATED : June 1, 2024

India News Himachal ( इंडिया न्यूज़), Himachal Lok Sabha Election: हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा और शिमला सीटों के लिए शनिवार सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई थी। हिमाचल की 4 लोकसभा सीटों पर रात 8 बजे तक 67.39 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। इसके साथ ही आज हिमाचल की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए।


June 1, 2024, 20:20

8 बजे तक कहां कितनी हुई वोटिंग?

हमीरपुर 66.57
कांगड़ा 65.30
मंडी 69.85
शिमला 68.10


June 1, 2024, 19:04

6 बजे तक कहां कितनी हुई वोटिंग?

हमीरपुर 66.05
कांगड़ा 64.78
मंडी 69.47
शिमला 67.61


June 1, 2024, 18:34

पूरा हुआ सभी चरणों का मतदान

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होते ही पोलिंग पार्टी ने ईवीएम को सील कर दिया गए है।


June 1, 2024, 18:15 

कहां कितनी हुई वोटिंग?

हमीरपुर 65.90
कांगड़ा 64.07
मंडी 69.07
शिमला 67.50


June 1, 2024, 18:05 

शाम 5 बजे तक 66.56 फीसदी हुआ मतदान

हिमाचल की चार लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 66.56 फीसदी वोटिंग हुई। लाहौल स्पीति में मौजूद दुनिया की सबसे ऊंचे मतदान केंद्र ताशी गंग में 100 % वोटिंग हुई, यहां वोटर्स को संख्या केवल 62 है।


June 1, 2024, 15:45 

दोपहर 3 बजे तक 58.41 फीसदी हुआ मतदान

दोपहर 3 बजे तक, हिमाचल प्रदेश में कुल मिलाकर 58.41% मतदान हुआ, जिसमें हॉट सीट मंडी 61.03% के साथ 4 संसदों में मतदान प्रतिशत से आगे रही। मंडी में सराज सबसे आगे, लगभग 70% तक पहुंच गया।


June 1, 2024, 15:20 

1 बजे तक कितनी हुई वोटिंग

1 बजे तक हिमाचल की सभी लोकसभा सीटों पर 48.63 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं 1 बजे तक विधानसभा के उपचुनाव में 43.10 प्रतिशत मतदान हुआ


June 1, 2024, 14:05

मेरी पूरी टीम यहां रहेगी- कंगना रनौत

लोकसभा चुनाव के बीच मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा कि, “जिस तरह से लोगों को गुमराह किया गया है कि मैं यहां नहीं रहूंगी। मैं कहना चाहती हूं कि मेरी पूरी टीम यहां रहेगी। वे दिन गए जब लोग अपने परिवारों के नाम पर जीतें, देश के लोग अधिक जागरूक हैं और वे सक्षम लोग चाहते हैं।”


June 1, 2024, 13:55 

वोट डालने पहुंचे सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने वोट डालने के बाद कहा कि ये जो चुनाव है, जनता का चुनाव है।  सरकार बनाने के लिए चुनाव नहीं है।  हमारी सरकार के अभी 3. 5 साल बचे हुए हैं।  जिस प्रकार से भाजपा ने जनता की भावना का सौदा किया है और 6 कांग्रेस के विधायकों को खरीदकर ले गए।  जो हाथ के नहीं हुए वो कमल के क्या होंगे।  सोलन जिले में मांगल (कंधर) में सीपीएस व विधायक अर्की संजय अवस्थी व प्रसिद्ध गायक कलाकार हंसराज रघुवंशी मतदान करने के बाद एक साथ.


June 1, 2024, 11:55 

11 बजे तक 32% वोटिंग

दोपहर 11 बजे तक हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर 32 प्रतिशत मतदान हुआ।


June 1, 2024, 11:00 

9 बजे तक 14% वोटिंग

हिमाचल की सभी लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 14 फीसदी मतदान हुआ।


June 1, 2024, 10: 55 

भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा ने डाला वोट

हिमाचल के सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। इस दौरान राणा ने कहा कि सातवें चरण के मतदान में मैं सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपना वोट जरूर डालें। आपका हर वोट देश और प्रदेश के सुनहरे भविष्य के निर्माण में निर्णायक है। मेरा और मेरे परिवार का वोट विकास के लिए है। याद रखें- पहले वोट, फिर बाकी काम।


June 1, 2024, 10: 45 

वोटिंग मशीन रुक-रुक कर चल रही है

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के देहरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ 63 धवाला में वोटिंग मशीन रुक-रुक कर चल रही है। सुबह 10:30 बजे तक सिर्फ 250 वोट पड़े थे। सुबह से ही लंबी कतारें लग गई हैं


June 1, 2024, 10:15 

सदर विधायक अनिल शर्मा ने डाला वोट

सदर विधायक अनिल शर्मा ने अपने परिवार के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाड़ी के बूथ नंबर 70 पर वोट डाला।


June 1, 2024, 10:10 

पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने डाला वोट

पूर्व भाजपा मंत्री रमेश धवाला ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के देहरा के रेंटा में वोट डाला। उन्होंने अपने परिवार के साथ वोट डाला। देहरा विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। धवाला ने युवा मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।


June 1, 2024, 10:00 

वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने डाला वोट

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने डाला वोट। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी को लेकर विपक्ष पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री चुप हैं और विपक्ष उनकी चुप्पी से परेशान है। आश्चर्य की बात है कि जहां विपक्ष को जश्न मनाना चाहिए था, वहां वह बेचैन होकर बयानबाजी कर रहा है। यह विडंबना है।


June 1, 2024, 09: 60 

वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने डाला वोट

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने डाला वोट। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी को लेकर विपक्ष पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री चुप हैं और विपक्ष उनकी चुप्पी से परेशान है। आश्चर्य की बात है कि जहां विपक्ष को जश्न मनाना चाहिए था, वहां वह बेचैन होकर बयानबाजी कर रहा है। यह विडंबना है।


June 1, 2024, 09:58 

BJP प्रत्याशी कंगना रनौत ने डाला वोट

बॉलीवुड एक्टर और मंडी लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी कंगना रनौत ने डाला वोट


June 1, 2024, 09:00 

 भाजपा उम्मीदवार सुधीर शर्मा ने मतदान किया

हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ने वाले भाजपा उम्मीदवार सुधीर शर्मा ने मतदान किया है। वह शनिवार को अकेले मतदान करने पहुंचे। उन्होंने धर्मशाला की रक्कड़ पंचायत के बूथ नंबर 69 पर मतदान किया। सुधीर ने 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीता था। लेकिन अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं।


June 1, 2024, 08:40 

मतदान के दौरान ईवीएम खराब

हिमाचल प्रदेश के शिमला के लोअर खलीनी में मतदान के दौरान ईवीएम खराब हो गई। इसके चलते लोग नाराज नजर आए और अपना गुस्सा जाहिर किया। क्योंकि लोग गर्मी में कतारों में खड़े हैं। मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं।


June 1, 2024, 08:35 

कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने अपना वोट डाला

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन से कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने अपना वोट डाल दिया है। उन्होंने हिमाचल की सभी लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव सीटों पर जीत का दावा किया है। सोलंकी ने कहा कि लोगों ने उपचुनाव में धनबल को हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। विधायक ने शहर के बूथ नंबर 10 पर अपना वोट डाला है।


June 1, 2024, 08:30 

बिलासपुर जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग गई हैं। गर्ल्स स्कूल घुमारवीं के मतदान केंद्र समियाना में मतदाता धूप में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर 7 बजे से ही लोगों की कतारें लगी हुई हैं।


June 1, 2024, 08:20 

6 विधानसभा सीटों पर भी हो रहा उपचुनाव

अहम बात यह है कि लोकसभा चुनाव के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं।


June 1, 2024, 08:10 

2019 के लोकसभा चुनाव में 72.42 प्रतिशत मतदान

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव में 72.42 प्रतिशत और 2022 के विधानसभा चुनाव में 75.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2014 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में 64.4 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य चुनाव आयोग ने इससे अधिक मतदान का लक्ष्य रखा है। खास बात यह है कि मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत अपने घर भांबला, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर सिराज, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू नईदून, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समीरपुर, आनंद शर्मा शिमला में वोट डालेंगे।


कहां और कौन चुनाव लड़ रहा है

हिमाचल प्रदेश में शिमला सीट से भाजपा के सुरेश कश्यप और कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुर, मंडी से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह, कांगड़ा से भाजपा के राजीव भारद्वाज और कांग्रेस के आनंद शर्मा, जबकि हमीरपुर से कांग्रेस के सतपाल रायजादा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

Read Also:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox