Saturday, July 27, 2024
HomeLok Sabha Election 2024PM Modi in Himachal: PM मोदी ने केमरें में कैप्चर की हिमाचल...

PM Modi in Himachal: PM मोदी ने केमरें में कैप्चर की हिमाचल की तस्वीरें, वीडियो समेट डाला ये कैप्शन

PM Modi in Himachal: PM मोदी ने केमरें में कैप्चर की हिमाचल की तस्वीरें, वीडियो समेट डाला ये कैप्शन

- Advertisement -

India News HP ( इंडिया न्यूज ), PM Modi in Himachal: लोकसभा चुनाव 2024 अब कुछ ही दिनों में समाप्त होने वाले हैं। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 5 चरणों के चुनाव समाप्त हो चुके हैं, और अब 25 मई को छठे और 1 जून को सातवें यानी आखिरी चरण के लिए वोटिंग होगी। 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आएंगे। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की कुल 4 सीटें हैं, जिनपर सभी दलों की नजर है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

PM Modi in Himachal: वीडियो किया शेयर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे हिमाचल की खूबसूरती को कैमरे में कैद करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के मनमोहक दृश्यों का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता को सबके साथ साझा किया, जिसे देखकर उनके अनुयायियों ने भी तारीफ की।

ये लिखा कैप्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया और लिखा, “दर्शनीय हिमाचल प्रदेश! व्यस्त चुनाव प्रचार के बीच, मैं सुंदर प्राकृतिक परिवेश की कुछ झलकियां कैद करने से खुद को नहीं रोक सका। यहां हिमाचल में होने से मेरी पिछली यात्राओं की कई यादें ताजा हो गईं। इस राज्य से मेरा रिश्ता बहुत मजबूत है।”

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular