होम / Padam Shri Nek Ram Sharma: हिमाचल के नेक राम शर्मा को कृषि क्षेत्र में मिला पद्मश्री पुरस्कार

Padam Shri Nek Ram Sharma: हिमाचल के नेक राम शर्मा को कृषि क्षेत्र में मिला पद्मश्री पुरस्कार

• LAST UPDATED : April 6, 2023

Padam Shri Nek Ram Sharma: हिमाचल प्रदेश के किसान नेक राम शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बुधवार को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में दूसरे अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 2023 के लिए तीन पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और सैंतालिस पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए गए। पहले अलंकरण समारोह का आयोजन 22 मार्च 2023 को किया गया था। इस गरिमामई कार्यक्रम में हिमाचल के जिला मंडी के करसोग के रहने वाले नेकराम शर्मा पद्मश्री देकर सम्मानित किया गया। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य गणमान्य की उपस्थिति में नेकराम शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया।

  • हिमाचल के नेकराम शर्मा को मिला पद्मश्री
  • हिमाचल के जिला मंडी के करसोग के रहने वाले हैं नेकराम
  • कृषि क्षेत्र में दिया गया पुरस्कार
  • देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया पद्मश्री

30 साल पहले शुरू की थी प्राकृतिक खेती

नेकराम शर्मा ने सिर्फ दसवीं क्लास तक पढ़े हैं, लेकिन उन्होंने प्राकृतिक खेती करके अपनी एक अलग पहचान बनाई। 1993 में उन्होंने बिना केमिकल के प्राकृतिक खेती की शुरुआत की थी। प्राकृतिक खेती के शुरुआती दौर में नेकराम शर्मा को कई परेशानियों का सामना पड़ा था। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने कामों में लगे रहे। धीरे-धीरे नेकराम शर्मा ने गांव के लोगों को भी प्राकृतिक खेती जोड़ना शुरू कर दिया।

प्राकृतिक खेती के लिए मिला पद्मश्री पुरस्कार

नेकराम शर्मा की प्राकृतिक सब्जियों की डिमांड हिमाचल प्रदेश से लेकर दिल्ली है। किसानों को केमिकल खेती की ओर बढ़ते देखकर नेकराम शर्मा ने ठान लिया कि इस खेती से लोगों को छुटकारा दिलाना है। प्राकृतिक खेती की शुरुआत में उन्होंने केमिकल का प्रयोग कम मात्रा में किया, धीरे-धीरे केमिकल का प्रयोग करना खत्म कर दिया। नेकराम शर्मा की प्राकृतिक खेती के फार्मूले का इस्तेमाल हिमाचल के साथ ही अन्य राज्यों के किसान भी कर रहे हैं। नेकराम को पद्मश्री मिलने से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।

इसे भी पढ़े- Himachal pradesh: विकास कार्यों के लिए 82 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox