होम / AAP: आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा शुरू, अनुराग ढांडा बोले- दिल्ली मॉडल को पंजाब ने अपनाया अब हरियाणा की बारी

AAP: आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा शुरू, अनुराग ढांडा बोले- दिल्ली मॉडल को पंजाब ने अपनाया अब हरियाणा की बारी

• LAST UPDATED : December 15, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), AAP: हरियाणा में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की 10 दिवसीय प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा का आगाज हुआ। इस बदलाव यात्रा की शुरुआत हवन की आहुति के साथ चार जगहों से फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, सिरसा और कालका से हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, यह बदलाव यात्रा “इब हरियाणा के लाल नै, एक मौका केजरीवाल नै” के नारे के साथ प्रदेश की 90 विधानसभाओं में निकाली जाएगी। 15 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक AAP के कार्यकर्ता बदलाव का संदेश देंगे।

फरीदाबाद से शुरू हुई बदलाव यात्रा

बता दें, फरीदाबाद से शुरू हुई बदलाव यात्रा का नेतृत्व AAP के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा संसार डॉ. सुशील गुप्ता ने किया। वहीं, सिरसा से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने किया। इसके अलावा महेंद्रगढ़ से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने किया और कालका से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चौ. निर्मल सिंह ने किया। मालूम हो,फरीदाबाद से शुरू हुई यात्रा जींद में खत्म होगी। सिरसा से शुरू हुई यात्रा भिवानी में और कालका से शुरू हुई यात्रा पानीपत में और महेंद्रगढ़ से शुरू हुई यात्रा का समापन कैथल में होगा। आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा प्रदेश की 90 विधानसभाओं तक पहुंचेगी।

हरियाणा की जनता चाहती है दिल्ली-पंजाब जैसी व्यवस्था बने -डॉ. सुशील गुप्ता

बता दें, AAP के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि बदलाव यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, बिजली, चिकित्सा, पानी, नौकरी, किसान, जवान और महिलाओं के सम्मान के क्षेत्र में जो काम दिल्ली और पंजाब में किए हैं, उनसे हरियाणा की जनता को अवगत कराएंगे। उन्होंने यह कहा कि हरियाणा की जनता चाहती है “हरियाणा के लाल, अरविंद केजरीवाल” हरियाणा में आए और दिल्ली-पंजाब जैसी व्यवस्था हरियाणा में बने ताकि हरियाणा में भी अच्छे स्कूल-कॉलेज, अच्छे मोहल्ला क्लीनिक और अच्छे अस्पताल हों। इसके आगे उन्होंने कहा ‘हरियाणा की जनता चाहती है कि दिल्ली की तरह मुफ्त बिजली और पानी मिले, हरियाणा के शहीदों को समान राशि मिले, हरियाणा के युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के रोजगार मिले, किसानों को फसल खराबी पर फसल काटने से पहले मुआवजा उनके बैंक के खाते में आए, मजदूर को भी मिनिमम वेतन 19 हजार रुपए से ऊपर मिले और व्यापारी भी बिना भय के अपने व्यापार को चला सके। इन्ही सब उद्देश्यों को लेकर हरियाणा में बदलाव यात्रा निकाली जा रही है।

प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है

इसके आगे उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है। हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। सरकारी स्कूलों में न शौचालय, ने पीने का पानी, न बिजली के कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खुद हाई कोर्ट में एफिडेविट देकर कहती है कि हरियाणा के 1585 स्कूलों में शौचालय जिसमें से 550 स्कूल छात्राओं के हैं। 236 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं, 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और 8240 क्लास रुम की कमी है। आजादी के 76 साल बाद भी बच्चे टाट पर बैठते हैं, 20 किलोमीटर के दायरे में साइंस स्ट्रीम नहीं हैं। इसके अलावा प्रदेश में लोगों 24 घंटे बिजली नहीं मिलती, बिजली के लंबे-लंबे कटों और महंगी बिजली से लोग परेशान हैं। अस्पतालों में ने दवाइंया, न मशीने औन न डॉक्टर उपलब्ध हैं।

मूलभूत सुविधाओं को जनता तक पहुंचाना चाहती है AAP – डॉ. अशोक तंवर

वहीँ, प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग धरने प्रदर्शन के लिए मजबूर है। किसान, मजदूर और नौजवानों पर लाठियां भांजी जती हैं। ऐसे में पूरो देश और प्रदेश आम आदमी पार्टी की ओर देख रहा है। क्योंकि आम आदमी पार्टी की प्रदेश की राजनीति में मजबूत विकल्प है। आम आदमी पार्टी का लक्ष्य व्यवस्था बदलना है। आजादी के बाद से जो मूलभूत सुविधाएं जनता के पास आज तक नहीं पहुंची, आम आदमी पार्टी उन योजनाओं व मूलभूत सुविधाओं को जनता तक पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली मॉडल चलाया और पंजाब में सरकार बनाई अब हरियाणा की बारी है। इस बदलाव यात्रा से हरियाणा में बदलाव का आगाज होगा।

ये आजादी की दूसरी लड़ाई -अनुराग ढांडा

वहीँ, राज्य में पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा बहुत बड़े बदलाव के कगार पर खड़ा है। हरियाणा के लोग सिर्फ सत्ता में बदलाव नहीं, व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और इनेलो को कुचक्र चला आ रहा है। लेकिन आम लोगों को न बिजली, न पानी की सुविधा मिल पाई, न स्कूल और न अस्पताल अच्छे बने, न युवाओं को रोजगार, न कर्मचारियों पेंशन और न किसानों को फसल का दाम मिल पा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हर तरीके से हरियाणा की जनता परेशान है। इसलिए आम जनता की आवाज पर आम आदमी पार्टी ने बदलाव यात्रा शुरू की है।

झूठे केसों में  AAP नेताओं के जेलों में डाला जा रहा

इसके आगे उन्होंने कहा कि पहले जितनी भी यात्राएं निकली उसे हरियाणा को कुछ नहीं मिला। यदि राहुल गांधी की यात्रा की बात करें तो कांग्रेस ने हरियाणा पर 25 साल राज किया लेकिन बदला कुछ नहीं। भाजपा कितनी यात्राएं निकाल रही है, इससे कुछ नहीं मिलेगा। पिछले 9 साल से प्रदेश की जनता त्रस्त है अब यात्रा निकालकर क्या बदलना चाहते हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का लक्ष्य स्पष्ट है, हम व्यवस्था बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी से घबराई हुई है। इसलिए झूठे केसों में आम आदमी पार्टी के नेताओं के जेलों में डाला जा रहा है।

प्रदेश में अपने वादों की कसौटी पर खरी नहीं उतर रही भाजपा – निर्मल सिंह

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। इसलिए हरियाणा के लोग अब बदलाव चाहते हैं। जो बदलाव आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में किए हैं उसी बदलाव की आवाज हरियाणा में भी उठने लगी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल में इंडिया को नंबर वन बनाने की मुहिम छेड़ी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शिक्षा-स्वास्थ्य में बदलाव और रोजगार, महिला सुरक्षा, किसान, गरीब और महिओं के अधिकारों को लेकर ये बदलाव यात्रा शुरु की है। इस यात्रा में हरियाणा की जनता की आवाज उठाई जाएगी।

चिराग योजना का चिराग गरीब बच्चों के घरों में कभी नहीं जला

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने पिछले 9 साल में जो भी वादे किए उन सभी वादों की कसौटी पर भाजपा खरी नहीं उतर रही है। हरियाणा में भाजपा चिराग योजना लेकर आई, लेकिन वो चिराग गरीब बच्चों के घरों में कभी जला ही नहीं। तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा की वो भी लागू नहीं कर पाए। हरियाणा में इनकी सभी योजना फेल हो गई। इसके अलावा हरियाणा के लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं।

सरकारी अस्पतालों में न दवाइयां, न मशीनें और न डॉक्टर हैं : चित्रा सरवारा

वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने इस मौके पर कहा कि आज के समय में हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है, 33% युवा काम नहीं कर रहा या पढ़ ही नहीं रहा और हर तीन में से एक युवा दिशाहिन है। महिलाओं पर अपराध के मामले में हरियाणा नंबर दो पर है, महिलाओं पर दुष्कर्म के मामले में नंबर दो पर है, किडनैपिंग में नंबर तीन पर है और मर्डर की बात करें तो दो नंबर पर हैं, यूपी भी हरियाणा से पीछे है। जो बहुत ही शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा कि एक लाख 40 हजार से ज्यादा किसानों ने खराब फसल के मुआवजे के लिए अर्जी डाल रखी है, लेकिन 40 हजार किसानों को भी मुआवजा नहीं मिला। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं का अभाव है न दवाइयां, न मशीनें और न डॉक्टर हैं।

ALSO READ : Arvind Kejriwal Speech: कभी शक्ल देखी है उसकी? सनी देओल पर CM केजरीवाल ने कही बड़ी बात

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox