Arvind Kejriwal Speech:
India News ( इंडिया न्यूज ) Arvind Kejriwal Speech: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल 2 दिसंबर को भाजपा पर जमकर बरसे हैं। अपने इस संबोधन में उन्होंने सन्नी देओल पर भी जमकर निशाना साधा है। केजरीवाल ने सन्नी देओल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि किसी ने भी देओल के लोकसभा क्षेत्र में उनका चेहरा देखा है।
पंजाब के गुरदासपुर से अपने संबोधन में सीएम केजरीवाल ने सनी देओल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोगों ने पिछली बार सनी देओल को चुनकर भेजा था। लेकिन वो कभी आया? आपने कभी उसकी शक्ल देखी? उन्होंने आगे कहा कि लोगों को लगा कि वह बहुत बड़ा एक्टर है, हम उसको वोट देंगे तो वो हमारे लिए जरूर कुछ करेगा। जान लें ये बड़े लोग कुछ भी नही करने वाले।
मुख्यमंत्री ने गुरुदासपुर में 1854 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत करने के साथ लोगों से अपील करते हुए कहा कि आम लोगों को वोट दो, वो आपलोगों के लिए काम करेगा। आप कभी भी फोन करोगे तो वह आपकी बात को सुनेगा। आपके घर में जरूरत होगी तो वो आएगा। उन्होंने आगे कहा किसी दूसरी पार्टी के चक्कर में मत पड़ना, जो भी काम किया है उसी आधार पर वोट करना।
Also Read: Pushpa 2: अल्लू अर्जुन को लगी चोट, Pushpa 2 की कर रहे थे शूटिंग
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…