Categories: देश

Bhagwant Mann Oath Ceremony As CM Punjab : भगवंत मान आज खटकड़ कलां में लगे शपथ, आज से बनेगे सीएम

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:

Bhagwant Mann Oath Ceremony As CM Punjab: पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सीएम पद की शपथ लेंगे। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित उन्हें शपथ दिलाएंगे।

समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी। भगवंत मान अकेले शपथ लेंगे। उनके मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे। मान प्रदेश के 26वें मुख्यमंत्री होंगे, हालांकि पंजाब पुनर्गठन (1966) के बाद वह 19वें मुख्यमंत्री होंगे। पुलिस व प्रशासन ने खटकड़ कलां में सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। लगभग बीस हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं। एक निजी मैरिज पैलेस को पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है। (Bhagwant Mann Oath Ceremony As CM Punjab)

चार लाख से ज्यादा लोग करेंगे शिरकत

शपथ ग्रहण समारोह में लगभग चार लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पंडाल रंग-बिरंगी पट्टियों से सजाया गया है। कुर्सियों व जमीन पर चार लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 4लाख लोग समारोह में पहुंच सकते हैं। शौचालय आदि के पूरे इंतजाम किए गए हैं। बंगा सब डिवीजन एसडीएम-कम-निरीक्षक नवनीत कौर के अनुसार सौ एकड़ जमीन पर बीजी फसल काटने के बाद पंडाल बनाया गया है। किसानों को फसल काटने के बदले 40 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा।

निगरानी रखने के लिए कमांडो भी तैनात (Bhagwant Mann Oath Ceremony As CM Punjab)

चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने के लिए कमांडो भी तैनात हैं। डॉग स्क्वायड को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। खटकड़कलां में सुरक्षा फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। नवांशहर के अलावा, जालंधर, होशियारपुर, फगवाड़ा, फिल्लौर और अमृतसर दमकल विभाग की गाड़ियां अमले के साथ तैनात हैं। कंट्रोल रूम पर पुलिस के आला अफसरों की गाड़ियां पार्क होंगी। वहां भी बैठने व सुरक्षा का पूरा प्रबंध है।

Bhagwant Mann Oath Ceremony As CM Punjab 

Read More : All India Level Inter University : खेलों के उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम अध्यक्ष रहेंगे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ

Read More : Cataracts Disease : मोतियाबिंद के लिए जागरूकता का आभाव

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Sachin

Learner , Hardworking , Aquarius hu toh samajh lo kya kya hounga .....

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago