Categories: देश

Davis Cup 2022 Countdown Begins रामकुमार पहला सिंगल्स और युकी भांबरी दूसरा सिंगल्स खेलेंगे

Davis Cup 2022 Countdown begins रामकुमार पहला सिंगल्स और युकी भांबरी दूसरा सिंगल्स खेलेंगे

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Davis Cup 2022 Countdown Begins : गुरुवार को भारत ऐतिहासिक दिल्ली जिमखाना क्लब में डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले ऑफ 1 के मुकाबले में डेनमार्क से भिड़ने को तैयार है। ड्रा के अनुसार दो दिवसीय मुकाबले के पहले दिन पहला सिंगल्स रामकुमार रामनाथन और क्रिश्चियन सिग्सगार्ड के बीच खेला जाएगा और दूसरा सिंगल्स युकी भांबरी और मिकेल टॉरपेगार्ड के बीच खेला जाएगा। दूसरे दिन भारतीय जोड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण का सामना डेनमार्क के जोहान्स इंगिल्डसन और फ्रेडरिक नीलसन से होगा।

भारतीय टीम के पास बेहतर खिलाड़ी: नीलसन (Davis Cup 2022 Countdown Begins)

इसके बाद एकल में रामकुमार रामनाथन का सामना मिकेल टॉरपेगार्ड करेंग, और दूसरे एकल में युकी भांबरी क्रिश्चियन सिग्सगार्ड से भिड़ेंगे। भारतीय कप्तान रोहित राजपाल भारत के प्रदर्शन के बारे में आशावादी दिखाई दिए। डेनमार्क की टीम के कप्तान नीलसन ने स्वीकार किया है कि भारतीय टीम के पास बेहतर खिलाड़ी हैं और उन्होंने कहा कि वे दबाव में नहीं हैं। नीलसन ने कहा कि हम भारत के साथ उनके घर में खेल रहे हैं और उनके पास बेहतर खिलाड़ी हैं।

हालांकि, हम दुनिया के किसी भी बेहतर खिलाड़ी की बराबरी कर सकते हैं। हालांकि भारत प्रबल दावेदार है, लेकिन हमारे लिए उस दिन इसका कोई मतलब नहीं है। यह एक प्रतिस्पर्धी मैच होने जा रहा है।” इस मौके पर मौजूद भारतीय टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज ने भारतीय टीम पर भरोसा जताते हुए कहा है कि युकी और राम ग्रास कोर्ट पर खेल रहे हैं और रोहन का अनुभव इसे एक अच्छा पक्ष बनाता है। ये सभी खिलाड़ी कमाल के हैं और इनमें शीर्ष 100 में जगह बनाने की क्षमता है।”

भारत तीन साल बाद घरेलू मुकाबले की मेजबानी कर रहा है और दिल्ली पांच साल से अधिक समय के बाद डेविस कप मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। पिछली बार दिल्ली ने सितंबर 2016 में डेविस कप मैचों की मेजबानी की थी जब राफेल नडाल की अगुवाई वाली स्पेन ने यहां डीएलटीए परिसर में विश्व ग्रुप प्ले-ऑफ दौर में भारत को 5-0 से हरा दिया था। इससे पहले भारत ने तीन बार 1966, 1974 और 1987 के डेविस कप फाइनल में जगह बनाई है लेकिन कभी भी ‘टेनिस का विश्व कप’ नहीं जीत सका। Davis Cup 2022 Countdown Begins

Read More : Volleyball Competition Begins डीसी ने किया वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Read More : Bus Accident in Mandi राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

Read More : Helicopter Emergency Landing केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद के हेलिकाप्टर की आपात लैंडिंग

Read More : OPS Demand पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एनपीएस कर्मचारियों ने घेरी हिमाचल विधानसभा

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago