Delhi Murder: Brutally murdered minor in Delhi, accused arrested for stabbing girlfriend 40 times
India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Murder: दिल्ली में एक बार फिर महिला के साथ दरंदगी से हत्या का मामला सामने आया है। दिल्ली की शहबाज डेरी इलाके में एक 16 साल की लड़की के ऊपर 40 बार बेहरमी के साथ चाकू से वार किया गया। लड़के ने तब तक लड़की पर चाकू से वार किया जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद इसकी वीडियों पूरे सोसल मीडिया में वायरल हो रही है।
फिलहाल, पुलिस ने तत्काल मामले में कार्रवाही करते हुए आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी साहिल को उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है।
वहीं हत्या का आरोप साहिल नाम के लड़के पर लगा है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि साहिल और लड़की की दोस्ती थी, लेकिन बीते रविवार को उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। लड़की जब अपनी दोस्त नीतू के बेटे के बर्थडे पार्टी में जा रही थी तो इसी दौरान साहिल ने लड़की को रास्ते में रोका और उस पर कई बार चाकू से हमला कर पत्थर भी मारा। फिलहाल आरोपी साहिल फरार है। पुलिस टीम उसकी तलाश करने में जुटी है।
वहीं इस घटना की निंदा करते हुए दिल्ली महिला आयोग की आध्यक्ष स्वाति मालीवाल ( Swati Maliwal) का ट्विट आया। उन्होंने लिखा ” दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।”
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…