होम / सूडान से अपने 246 नागरिकों को लेकर मुंबई पहुंची फ्लाइट, गृहयुद्ध के बीच फंसे थे 3 हजार से ज्यादा भारतीय

सूडान से अपने 246 नागरिकों को लेकर मुंबई पहुंची फ्लाइट, गृहयुद्ध के बीच फंसे थे 3 हजार से ज्यादा भारतीय

• LAST UPDATED : April 27, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), दिल्ली: अफ्रिकी देश सुडान में गृह युद्ध के चलते भारत के नगरिकों को ऑपरेशन कावेरी के तहत सुडान से वापिस अपने वतन लाया जा रहा है। इसी क्रम में भारत की एक ओर फ्लाइट 246 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची है। इसकी जानकारी विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने दी है। वहीं इससे पहले भारत के विदेश सचिव विनय कात्रा ने सुडान के स्थिति और ऑपरेशन कावेरी के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ” सूडान में हालात बहुत जटि बने हुए हैं। इस बीच भारत का उद्देश्य उस देश में फंसे हर भारतीय को खतरे से बाहर निकालने पर है। अब तक लगभग 1,700 से 2,000 भारतीय नागरिकों को संघर्ष क्षेत्रों से बाहर निकाला जा चुका है।”

सूडान में भारतीयों की कुल संख्या के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 3,100 ने सूडानी राजधानी खार्तूम में भारतीय दूतावास के साथ ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जबकि अतिरिक्त 300 मिशन के साथ संपर्क में हैं। सूडान में भी लगभग 900 से 1,000 पीआईओ (भारतीय मूल के व्यक्ति) हैं।

इस गृह युद्ध में 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी

मालूम हो कि 2011 में दक्षिणी सुडान ने अलग हुआ सुडान में इस वक्त गृह युद्ध चल रहा है। सुडान में इस वक्त वहां के अर्धसैनिक बल यानि रैपिड सपोर्ट फोर्स और वहां की सैना के बीच लड़ाई चल रही है। इस गृह युद्ध में अब तक 200 नागरिकों से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में भारत भारत के 3 हजार से भी नगरिकों को लेकर भी खतरा मंडराने लगा था।

600 भारतीय नागरिक अपने देश लौटें

वहीं विदेश सचिव ने बताया कि लगभग 600 भारतीय नागरिक या तो भारत आ चुके हैं या रास्ते में हैं। उन्होंने बताया कि जेद्दा से कल रात चार्टर्ड विमान से 360 भारतीय नई दिल्ली पहुंचे थे। वर्तमान में हमारे पास जेद्दा में 495 भारतीय नागरिक हैं। पोर्ट सूडान में 320 भारतीय हैं।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox