India News (इंडिया न्यूज़) Gurmeet-Gurveen Wedding: पंजाब के खेल, सिंचाई व खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शादी कर ली है। इन्होंने उत्तर प्रदेश के मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ शादी की है। बता दें कि गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर हैं।
बता दें कि डॉ. गुरवीन कौर के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले चीन में संपन्न हुए एशियाई खेलों में भारतीय दल के चीफ डी मिशन भी थे। इन्होंने कुश्ती फैडरेशन की एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष भी की हैं।
जानकारी के मुताबिक मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. गुरवीन की शादी नयागांव के एक निजी रिजॉर्ट में हुई है। बीते अक्तूबर के आखिर में गुरमीत और गुरवीन कौर का रिश्ता तय हुआ था। गुरमीत सिंह मीत हेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी किए हैं।
गौरतलब है कि गुरमीत सिंह मीत हेयर पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक के रूप में चुने गए हैं। अभी वह भगवंत मान सरकार में खेल मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।
गुरमीत सिंह मीत तीन बहनों के इकलौते और छोटे भाई हैं। कल आठ नवंबर को चंडीगढ़ में दोनों की रिसेप्शन होगी।
Also Read :