होम / Haryana: आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हुआ “आम आदमी पार्टी” का जन्म

Haryana: आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हुआ “आम आदमी पार्टी” का जन्म

• LAST UPDATED : February 25, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana:आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को गांव मोदीपुर में जनसभा की। जिसमें उन्होंने मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हुआ आम आदमी पार्टी का जन्म हुई है।

जनसभा पंजाब सरकार के बिजली मंत्री हरभजन सिंह, हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी और बीके कौशिक मौजूद रहे और कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल शर्मा ने किया। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म इसी व्यवस्था को बदलने के लिए हुआ है। इस देश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए बड़े-बड़े अधिकारी और युवा अपनी नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। ताकि इस देश की व्यवस्था को बदला जा सके। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्ट व्यवस्था को खत्म करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी।

आप सबसे युवा और पढ़े-लिखे लोगों की पार्टी- डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे युवा और पढ़े-लिखे लोगों की पार्टी है। यदि भारत से भ्रष्टाचार समाप्त हो जाये तो यह पुनः सोने की चिड़िया बन सकता है। उन्होंने कहा कि अगर नेताओं को सारी बुनियादी सुविधाएं मिलें तो ठीक है लेकिन अगर जनता को मिले तो उनके पेट में दर्द होने लगता है। देशभर में नेता और मंत्री खूब पेंशन लेते हैं। आम आदमी पार्टी पूरे देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके विधायक और मंत्री केवल एक पेंशन लेते हैं और इसके लिए कानून भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी स्मार्ट सिटी बनाने की बात तो करती है लेकिन स्मार्ट गांव बनाने की बात नहीं करती। भाजपा नेता कभी गांवों में आकर नहीं देखते कि उन्हें बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हरियाणा के किसान कर्ज के बोझ तले दबे हैं और मजदूर भूख से मर रहे हैं। इसके अलावा युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, नशाखोरी लगातार बढ़ रही है, लोगों को न तो बिजली मिल रही है, न अच्छी शिक्षा और न ही अच्छा स्वास्थ्य। क्या भारत ऐसे विकसित हो सकता है? अगर भारत को विकसित करना है तो पहले भारत को शिक्षित करना होगा और अगर भारत को नशा मुक्त बनाना है तो युवाओं को रोजगार मुहैया कराना होगा।

राजाओं का शासन खत्म और आम आदमी का शासन होगा- सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि भारत 1947 में आजाद हुआ और 1950 में संविधान लागू हुआ। संविधान में लिखा था कि अब इस देश पर राजाओं का शासन खत्म हो जाएगा और आम आदमी का शासन होगा। लेकिन कुछ परिवारों ने इस देश की राजनीति पर कब्ज़ा कर लिया। लेकिन आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है और उसने दिल्ली और पंजाब में बड़े-बड़े नेताओं को हराया है। पंजाब में मोबाइल ठीक करने से न मैकेनिक हारे, न मुख्यमंत्री हारे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के 85 फीसदी विधायक पहली बार विधायक बने हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 24 घंटे और मुफ्त बिजली दी जा रही है। जबकि हरियाणा में न तो बिजली है, न पानी और न ही स्कूलों में व्यवस्थाएं ठीक हैं। जबकि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बेहतरीन स्कूल बनाए हैं। जहां 4 लाख बच्चे प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में आ गए हैं। इसके अलावा दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। हरियाणा के अस्पतालों में न तो डॉक्टर हैं और न ही दवाइयां।

 बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की- आप प्रदेश अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं के सम्मान के लिए दिल्ली में महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि सब कुछ मुफ्त देने के बाद भी दिल्ली सरकार फायदे में है और पंजाब में सत्ता में आने के बाद पंजाब सरकार भी फायदे में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी हमें बिजली, पानी, अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा चाहिए, इसलिए इस बार हमें हरियाणा में भी झाड़ू का इस्तेमाल करना होगा और इस भ्रष्ट सरकार को झाड़ू के जरिए मिटाना होगा।

पंजाब सरकार के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि हरियाणा में न तो विकास पर काम हो रहा है, न शिक्षा पर और न ही स्वास्थ्य पर। दो साल पहले पंजाब में भी यही स्थिति थी। लेकिन जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है, लोगों को 24 घंटे मुफ्त बिजली, 24 घंटे पानी और अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले 600 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने के तीन महीने के अंदर अपना वादा पूरा किया। आज पंजाब के 90 प्रतिशत घरों में बिजली का बिल शून्य है। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी विकास कार्य किये जायेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। हरियाणा की जनता अरविंद केजरीवाल की नीतियों को समझने लगी है। हरियाणा की जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। भाजपा सरकार की सड़कें अच्छी हैं, न स्कूल अच्छे हैं, न अस्पताल अच्छे हैं। अब हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है। इसलिए इस बार राज्य देना चाहता है।

Also Read:-

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox