Health tips: बुढ़ापा इश्वर और प्रकृति की दि गई एक देन है। आप इस बुढ़ापे को दिल खोलकर और खुशी-खुशी अपनाकर भी जीवन जी सकते हैं, तो वहीं इससे परेशान होकर भी जी सकते है। यहीं सत्य है कि इसका सामना हर किसी को करना ही पड़ता है। इसलिए अच्छा होगा कि बढ़ती उम्र के दौरान इसे सावधानी और खुशी के साथ अपना लेना चाहिए और अपना विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। इसे देखते हुए हमें खानपान और जरूरतों जीवनशैली में भी बदलाव करना चाहिए।
बुजुर्गों के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल टिप्स
पानी पीने से डिहाइड्रेशन को रोका जा सकता है, जिससे दिमाग को हेल्दी रखने में भी मदद कर सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप मूड में बदलाव हो सकता है और शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद मिल सकता है।
कम फैट वाले डेयरी उत्पाद जैसे टोंड दूध और पत्तेदार सब्जियां का सेवन करें, क्योंकि इनमें कैल्शियम समृद्ध मात्रा में होता है।
सैचुरेटेड फैट को कम करें और तले हुए भोजन, हाई फैट वाले डेयरी और मांस को कम करें। इसके बजाय एवोकैडो, मछली और वनस्पति तेलों जैसे अनसैचुरेटेड फैट वाले फूड्स का सेवन करें।
उच्च फाइबर वाले फूड्स, जो पोषण से भरपूर होते हैं उनके सेवन से कब्ज में राहत मिल सकती है। ये फूड्स आपके शरीर में विटामिन, खनिज और पोषक तत्वों की आपूर्ति कर सकते हैं, जिनकी आपके शरीर को आवश्यकता होती है। कच्चे फल, सब्जियां और साबुत अनाज आहार में फाइबर के समृद्ध स्रोत होते हैं।
ये भी पढ़ें- Brain disease: हंसने का मन नहीं कर रहा, कहीं आप इस बीमारी का शिकार तो नहीं