होम / India Most Populous Nation: भारत बना देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, चीन को पछाड़ा

India Most Populous Nation: भारत बना देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, चीन को पछाड़ा

• LAST UPDATED : April 19, 2023

India Most Populous Nation: भारत अब चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। सयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष 2023 (UNFPA) के आए इन आकड़ृों के अनुसार पाता चलता है कि भारत की जनसंख्या इस वक्त 142.86 करोड़ है। वहीं, इससे पहले जनसंख्या के मामले में चीन भारत से ऊपर रहा है। लेकिन, UNFPA के सामने आए आकोड़ों के आनुसार चीन की जनसंख्या इस वक्त 142.57 करोड़ है। इन आकड़ों से पता चलता है कि चीन की जनसंख्या इस वक्त भारत से लगभग 30 लाख कम है।

  • भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आवादी वाला देश
  • भारत की जनसंख्या इस वक्त 142.86 करोड़
  • चीन की जनसंख्या इस वक्त 142.57 करोड़

वहीं UNFPA की 2023 की रिपोर्ट की माने तो भारत की 25 % जनसंख्या 0 से 14 वर्ष के आयु वर्ग में है, 18% 10 से 19 आयु वर्ग की है, 26% 10 से 24 वर्ष की आयु वर्ग की , 68% 15 से 64 वर्ष आयु वर्ग में और 65 वर्ष से ऊपर 7% है।

1950 के बाद पहली बार भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा

संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या डेटा रिकॉर्ड में यह पहली बार है कि भारत की जनसंख्या 1950 के बाद से चीन से ज्यादा दर्ज की गई है। दरअसल संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 1945 में खत्म हुए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई थी और 1950 संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या डेटा एकत्र करना और जारी करना शुरू किया था। UNFPA की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 25% आबादी 0-14 आयु वर्ग में है, यहां 10-19 साल तक की आयु के लोग 18% हैं, 10-24 साल तक के लोग 26% हैं, 15-64 साल तक के लोग 68% और 65 से ऊपर के लोग 7% हैं.।

हर साल भारत की आबादी

2023 में भारत की जनसंख्या 1,428,627,663 है, जो 2022 से 0.81% अधिक है।
2022 में भारत की जनसंख्या 1,417,173,173 थी, जो 2021 से 0.68% अधिक रही।
2021 में भारत की जनसंख्या 1,407,563,842 थी, जो 2020 से 0.8% अधिक रही।
2020 में भारत की जनसंख्या 1,396,387,127 थी, जो 2019 से 0.96% अधिक रही।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox