इंडिया न्यूज, रांची
Jharkhand Ropeway Accident : रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां सबसे ऊंचे त्रिकूट रोपवे की ट्रालियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे के कारण पिछले 20 घंटे से 48 लोग पहाड़ी पर ही फंस हुए हैं। इसके बाद एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपारेशन शुरू किया। हालांकि, बाद में लोगों की मदद के लिए सेना को बुलाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी पर अभी भी लोग फंसे हुए हैं और उन्हें ड्रोन के माध्यम से खाना और पानी दिया जा रहा है।
यहां पूजा करने और घूमने के उद्देश्य से सैंकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। रोपवे की एक ट्राली नीचे आ रही थी, इसी दौरान ऊपर की ओर जा रही ट्राली उससे टकरा गई। जिस समय यह हादसा हुआ करीब दो दर्जन ट्राली ऊपर ही थीं। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि, करीब 18 ट्रालियां ऊपर ही फंसी हुई हैं, जिसमें 48 लोग सवार हैं। इनमें छोटे बच्चे व महिलाएं भी हैं। (Jharkhand Ropeway Accident)
Jharkhand Ropeway Accident
अधिकारियों ने बताया कि, लोगों को निकालने के लिए जैसे ही सेना ने हेलीकॉप्टर का सहारा लिया। पंखे की तेज हवा से ट्रालियां हिलने लगीं, इससे लोगों की जान पर बन आई। जिला कलेक्टर मंजूनाथ भैजंत्री ने बताया कि, फिलहाल रोपवे बंद है। ट्राली के डिस्पेलस होने से दुर्घटना घटी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
Read More : Chamba-Jummahar Road Accident : लुडू के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर दो की मौत, एक गंभीर घायल