Karnataka Election Results: कर्नाटक चुनाव के पूर्ण नतीजे आए सामने, कांग्रेस ने जीती 136 सीटें

India News (इंडिया न्यूज़),Karnataka Election Results: कर्नाटक विधानसभा की के नतीजे घोषित हो चुके है। कार्नाटका कि  224 सीटों पर ये विधानसभा चुनाव हुआ। इस चुनाव  कांग्रेस ने 136, बीजेपी ने 65, जेडीएस ने 19 और अन्य ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।

बीजेपी के गढ़ मध्य कर्नाटक में कांग्रेस को मिला 21 सीटें
मध्य कर्नाटक क्षेत्र वर्षों से भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। इसमें  31 विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं। यह  2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने यहां 20 सीटें हासिल कीं थी। इस चुनाव में यहां भाजपा को 7, कांग्रेस को 21 और जेडीएस को 3 सीटें मिली हैं।

दक्षिण कर्नाटक में कांग्रेस को  मिली 37 सीटें
दक्षिण कर्नाटक राज्य का सबसे बड़ा इलाका है जहां 55 विधानसभा सीटें आती हैं। क्षेत्र हमेशा जेडीएस और उसके बाद कांग्रेस का क्षेत्र रहा है। 2018 के विधानसभा चुनावों में यहां भाजपा को 11 ही सीटें मिल पाई थीं। कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि जेडीएस ने सबसे ज्यादा 25 सीटें कब्जाई थी। इसके अलावा दो सीटों पर अन्य विजयी हुए थे।  2023 चुनाव में कांग्रेस को 37, भाजपा को चार, जेडीएस को 12 और दो पर अन्य को जीत मिली।

वृहद बेंगलुरु में भाजपा को  13 सीटें मिली
बंगलुरु के पूरे क्षेत्र को वृहद बंगलुरु कहा जाता है जिसमें इसके शहरी और ग्रामीण इलाके दोनों शामिल हैं। यहां कुल 28 विधानसभा क्षेत्र हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 28 में से 11, कांग्रेस को 15 और जेडीएस को दो सीटें मिली थीं। 2023 चुनाव में कांग्रेस को 15 और 13 पर भाजपा को जीत मिली।

मुंबई कर्नाटक में कांग्रेस को मिली 33 सीटें
मुंबई कर्नाटक क्षेत्र राज्य का सबसे बड़ा इलाका है। यहां कुल 50 विधानसभा सीटें आती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां की 50 में से 30 सीटों पर भाजपा, 17 पर कांग्रेस, दो पर जेडीएस और एक पर अन्य को जीत मिली थी। 2023 चुनाव में कांग्रेस को 33, भाजपा को 16 और एक पर जेडीएस को जीत मिली।

तटीय कर्नाटक में भाजपा कांग्रेस  से आगे
19 विधानसभा क्षेत्र वाला तटीय कर्नाटक राज्य का सबसे छोटा इलाका है । 2018 में यहां की 19 में 16 सीटों पर भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस को महज तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा था।
2023 चुनाव में कांग्रेस को छह, भाजपा को 12 और जेडीएस को एक पर जीत मिली।

हैदराबाद कर्नाटक में कांग्रेस को मिला 26 सीटें
हैदराबादबाद कर्नाटक में  कुल 41 विधानसभा सीटें आती हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में हैदराबाद कर्नाटक की 41 में से 16 सीट पर भाजपा, 21 पर कांग्रेस और जेडीएस को चार सीटों पर सफलता मिली थी। 2023 चुनाव में कांग्रेस को 26, भाजपा को 10, जेडीएस को तीन और दो पर अन्य को जीत मिली।

 

 

 

SHARE
Mudit Goswami

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago