होम / राज्य सभा सदस्य के रूप में कार्तिकेय शर्मा ने ली शपथ

राज्य सभा सदस्य के रूप में कार्तिकेय शर्मा ने ली शपथ

• LAST UPDATED : August 2, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
हाल ही में हरियाणा से राज्यसभा सांसद बने कार्तिकेय शर्मा ने आज शपथ ग्रहण की। इसी जून में हरियाणा सहित देश के चार राज्यों की 16 सीटों पर चुनाव हुआ था और दस जून को नतीजे आए थे। कार्तिकेय शर्मा बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे और उन्होंने कांग्रेस के अजय माकन को हराकर चुनाव जीता था। कार्तिकेय शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे और आईटीवी नेटवर्क के संस्थापक हैं। उनका जन्म 14 मई 1981 को हुआ है।

हरियाणा से निर्वाचित कृष्ण लाल पंवार ने भी ली शपथ

कार्तिकेय शर्मा के साथ ही हरियाणा से निर्वाचित कृष्ण लाल पंवार ने भी आज राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्होंने भी बतौर राज्यसभा सांसद जीत हासिल की थी। कार्तिकेय शर्मा ने बीएससी (आनर्स) आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में की है। वहीं किंग्स कॉलेज, लंदन से उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया है। उनकी माता जी शक्तिरानी शर्मा अंबाला नगर निगम की मेयर हैं। उनकी शादी ऐश्वर्या शर्मा के साथ हुई है और ऐश्वर्या शर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेता और पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा की बेटी हैं। आईटीवी नेटवर्क मीडिया कंपनी इंडिया न्यूज, न्यूजएक्स, संडे गार्जियन चलाती है। पिकाडली समूह गुरुग्राम और लुधियाना में हयात रिजेंसी होटल, दिल्ली में हिल्टन ब्रांडेड हिल्टन होटल चेन चलाता है।

सामाजिक सेवाओं में हमेशा आगे रहते हैं कार्तिकेय

कार्तिकेय शर्मा सामाजिक सेवाओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वह दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई कीर्तिमान हासिल किए हैं। 2007 में कार्तिकेय शर्मा ने आईटीवी मीडिया की शुरुआत की। इसके साथ ही इंडिया न्यूज के माध्यम से क्षेत्रीय टीवी चैनलों का एक नेटवर्क भी लॉन्च किया। 2015 आने तक इंडिया न्यूज ने हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड तक अपनी पकड़ बना ली। उसके बाद कार्तिकेय शर्मा ने न्यूज एक्स चैनल लॉन्च किया।

कोरोना काल में जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया

कार्तिकेय शर्मा ने कोरोना काल में बेसहारा और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का काम किया। उनकी चलाई मुहिम के साथ हजारों लोग जुड़े। जिसके चलते कई लोगों का पेट भरा। इसके साथ ही कोरोना काल में कार्तिकेय शर्मा ने लोगों को मास्क, सेनिटाइजर बंटवाए। उन्होंने सेनिटाइजेशन अभियान भी चलवाया। कार्तिकेय शर्मा कई एनजीओ के साथ भी जुड़े हुए हैं।

अंबाला मे हर संडे को लगाया जाता है निशुल्क मेडिकल कैंप

कार्तिकेय शर्मा की तरफ से अंबाला में हर रविवार को मेडिकल कैंप का लगाया जाता है। कैंप में सैकड़ों लोग जांच करवाते हैं। रोगियों को निशुल्क दवा वितरित की जाती है। इसके साथ ही यदि किसी को ऐसी बीमारी हो जिसका इलाज कैंप में संभव न हो तो उस रोगी को संबंधित अस्पताल में भर्ती करवा इलाज करवाया जाता है। कैंप में आंखों की जांच भी की जाती है। जिसमें जरूरतमंदों को लैंस डलवाए जाते हैं। इसके साथ ही अगर कोई उनके पास अगर कोई किसी मदद के लिए आए तो वो उसी खाली हाथ नहीं लौटाते।

फर्स्ट इन क्लास से बच्चों को दे रहे निशुल्क कोचिंग

कार्तिकेय शर्मा की तरफ से जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क कोचिंग दी जाती है। इसके लिए फर्स्ट इन क्लाए ऐप को लॉन्च किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर बच्चों को आनलाइन कोचिंग दी जाती है। जिसमें बच्चों के सवालों का जवाब देश के उच्च शिक्षक देते हैं। फर्स्ट इन क्लास प्लेटफॉर्म के साथ जुड़कर हजारों बच्चे निशुल्क कोचिंग का लाभ उठा रहे हैं। आए दिन सैकड़ों बच्चे इस प्लेटफॉर्म के साथ जुड़कर अपना भविष्य उज्जवल बना रहे हैं।

कार्तिकेय शर्मा के कार्यों की लोग करते हैं सराहना

कार्तिकेय शर्मा के समाज सेवा कार्यों को देखते हुए वह लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। लोग उनके समाजसेवी कार्यों की सराहना करते हैं। वहीं उनसे प्रेरित होकर कई युवा समाजसेवा के कार्यों में भाग ले रहे हैं। कार्तिकेय शर्मा की इसी छवि के चलते उन्हें राज्यसभा के सांसद का पद मिला।

यह भी पढ़ें : जनजातीय क्षेत्रों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ: जयराम ठाकुर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox