होम / पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला का आज दोपहर 12 बजे गांव मूसा में अंतिम संस्कार, हजारों लोगों के भीड़ इकट्ठा

पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला का आज दोपहर 12 बजे गांव मूसा में अंतिम संस्कार, हजारों लोगों के भीड़ इकट्ठा

• LAST UPDATED : May 31, 2022

इंडिया न्यूज़, Punjab News : पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बड़ी बेरहमी के साथ हत्या कर दी गयी। 29 मई का दिन पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काला दिन साबित हुआ है। इस दिन पंजाब ने अपना एक होनहार सिंगर खो दिया। सिद्धू मूसेवाला अभी 28 वर्ष के ही थे। भारत और बाहर के देशों में भी सिद्धू मूसेवाला का नाम गूंजता था। मनसा में गैंगस्टरों ने उनपर तबातोड़ गोलियां बरसाई, अस्पताल में सिद्धू ने अपनी अंतिम सांस ली।

Sidhu Musewala

मूसेवाला का शरीर घर वालों को सौंपा

आज दिन मंगलवार 31 मई को सिद्धू मुसेवाला का अंतिम संस्कार किया जाना है। सिद्धू मुसेवाला का पार्थिक शरीर पोस्टमार्टम के बाद उनके घर वालों को दे दिया गया है। बताया जा रहा है की सिद्धू मूसेवाला को 24 गोलियां लगी हैं।

आज 31 मई को गांव मूसा में होगा अंतिम संस्कार

सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके गांव मूसा में दोपहर के 12 बजे किया जाएगा। कल से उनके चाहने वालों की हजारों के तादात में भीड़ इकट्ठा हो रही है। गांव मूसा में उनके हजारों चाहने वाले इकट्ठा हुए हैं। उनके साथी सिंगर और उनके रिस्तेदार व् उनके हजारों चाहने वाले गांव मूसा में जमा हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें : हर वर्ग, हर व्यक्ति के कल्याण को समर्पित है प्रदेश सरकार: जय राम ठाकुर

 

ये भी पढ़ें : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 6 संदिग्ध उत्तराखंड से गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox