होम / Russia Ukraine War 31st Day Update: रूस ने समुद्र में उतारी परमाणु पनडुब्बियां, बढ़ा न्यूक्लियर वॉर का खतरा

Russia Ukraine War 31st Day Update: रूस ने समुद्र में उतारी परमाणु पनडुब्बियां, बढ़ा न्यूक्लियर वॉर का खतरा

• LAST UPDATED : March 26, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Russia Ukraine War 31st Day Update यूक्रेन के साथ 31 दिन से जारी युद्ध के बीच अब रूस की ओर से समुद्र में परमाणु पनडुब्बियां उतारे जाने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिससे तीसरे विश्व युद्ध (third world war) का खतरा और बढ़ गया है। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु बलों को भी विशेष अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं और इसी के कुछ घंटों बाद रूस की परमाणु पनडुब्बियां समुद्र में उतार दी गई हैं।

इससे परमाणु युद्ध की आशंका बढ़ गई है। रिपोर्टें यह भी कहती हैं समुद्र में उतारी परमाणु पनडुब्बियां जल्द रूस की तरफ लौट भी आई हैं और उसके बाद से स्थित नॉर्मल है, पर रूस के इस कदम से पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों की क्रेमलिन के परमाणु जखीरे पर कड़ी निगाह है। (Russia Ukraine War 31st Day Update)

एक साथ 16 बैलिस्टिक मिसाइल ले जा सकती हैं रूसी पनडुब्बियां

Russia Ukraine War 31st Day Live Update

Russia Ukraine War 31st Day Update

रूस की परमाणु पनडुब्बियों की विशेषता यह है कि इनमें एक बार में 16 बैलिस्टिक मिसाइलों को साथ ले जाने की क्षमता है। उत्तरी अटलांटिक महासागर में इन पनडुब्बियों को उतारा गया है। पुतिन के परमाणु पनडुब्बियों को समुद्र में उतारे के मामले में एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रेमलिन खुद को मजबूत करने के मकसद से किसी भी हद तक जाता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पुतिन आक्रामक रणनीति के लिए परमाणु धमकियां देते रहे हैं। वर्ष 2014 के क्रीमिया युद्ध के दौरान भी उन्होंने ऐसा किया था।

नाटो को क्रेमिलन दे चुका है परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी

रूस ने तीन मार्च से अपने परमाणु वेपंस को हाई अलर्ट पर रखा है। 22 मार्च को उत्तरी अटलांटिक संधित संगठन (नाटो) को धमकी देते हुए रूस ने कहा था कि अगर नाटो ने बॉर्डर पार किया तो क्रेमलिन परमाणु हमला करने से नहीं हिचकेगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने यह भी कहा था कि यदि रूस को अपने वजूद को खतरा दिखेगा तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा।

Russia Ukraine War 31st Day Update

Read More : IPL 2022 Update News आज शाम 7.30 बजे होगा चेन्नई-कोलकाता के बीच पहला मैच

Read More : Nitin Gadkari New Announcement : नई कारों में जल्द लगकर आएगा छह एयरबैग स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox