होम / Russia Ukraine War News: अबतक 137 लोगो की हो चुकी है मौत, रूस ने किया न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा किया

Russia Ukraine War News: अबतक 137 लोगो की हो चुकी है मौत, रूस ने किया न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा किया

• LAST UPDATED : February 25, 2022

इंडिया न्यूज, कीव:

Russia Ukraine War News यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमलों में 137 लोगों की मौत हो गई। यह खबर सिर्फ कल यानि एक दिन की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने सभी मौतों की पुष्टि की है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि रूसी सेना ने उसके चेर्नोबिल में स्थित परमाणु संयंत्र पर भी अपना कब्जा कर लिया है।

कीव से 130 किमी दूर है यह प्लांट (Russia Ukraine War News)

चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र यूक्रेन का वही न्यूक्लियर प्लांट है जिस पर दूसरे विश्व युद्ध के बाद अप्रैल, 1986 में दुनिया की सबसे भयावह दुर्घटना हुई थी। उस दौरान यूरोप में सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई कर यूक्रेन को तीनों ओर से घेर कर इस देश पर हमला किया गया था और विस्फोटों से पूरे यूरोप में रेडिएशन हो गया था। यूक्रेन की राजधानी से कीव से यह प्लांट 130 किमी है। उस समय हुए हमलों में यूक्रेन की सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह धराशायी हो गई थी।

यूएनएससी में आज वोटिंग

यूक्रेन पर रूसी सैन्य कार्रवाई को लेकर आज यूएनएससी (UNSC) में वोटिंग (Voting) होगी। रूस के खिलाफ इस दौरान मसौदा तैयार करने पर चर्चा होगी।Russia Ukraine War News नाटो भी आज रूस यूक्रेन में जारी युद्ध पर आपात समिट करेगा। इस बीच हालात बदतर होते देख यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र से जल्द मानवाधिकार परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है। उधर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से यूक्रेन पर तत्काल हमले रोकने की अपील की है।

कनाडा ने किया रूस के लोगों को बैन

रूस के यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक रुख के बाद उसके ऊपर प्रतिबंधों का सिलसिला लगातार जारी है। अब कनाडा रूस के 58 लोगों व संस्थानों को बैन कर दिया है। अमेरिका ने यूक्रेन पर रूसी सैन्य कार्रवाई को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है और मास्को पर सख्त प्रतिबंधों लगाने की घोषणा की है। जी-7 देश रूस भी रूस के खिलाफ पाबंदियों के विनाशकारी पैकेज व अन्य आर्थिक उपायों पर रजामंद हो गए हैं। गौरतलब है कि जी-7 देशों में जापान, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, यूरोपीय यूनियन शामिल और अमेरिका शामिल हैं।

Russia Ukraine War News

Read More : Kuldeep Singh Rathore Statement कर्मचारियों को धमकाना बंद करें मुख्यमंत्री

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox