इंडिया न्यूज, कीव:
Russia Ukraine War News यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमलों में 137 लोगों की मौत हो गई। यह खबर सिर्फ कल यानि एक दिन की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने सभी मौतों की पुष्टि की है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि रूसी सेना ने उसके चेर्नोबिल में स्थित परमाणु संयंत्र पर भी अपना कब्जा कर लिया है।
चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र यूक्रेन का वही न्यूक्लियर प्लांट है जिस पर दूसरे विश्व युद्ध के बाद अप्रैल, 1986 में दुनिया की सबसे भयावह दुर्घटना हुई थी। उस दौरान यूरोप में सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई कर यूक्रेन को तीनों ओर से घेर कर इस देश पर हमला किया गया था और विस्फोटों से पूरे यूरोप में रेडिएशन हो गया था। यूक्रेन की राजधानी से कीव से यह प्लांट 130 किमी है। उस समय हुए हमलों में यूक्रेन की सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह धराशायी हो गई थी।
यूक्रेन पर रूसी सैन्य कार्रवाई को लेकर आज यूएनएससी (UNSC) में वोटिंग (Voting) होगी। रूस के खिलाफ इस दौरान मसौदा तैयार करने पर चर्चा होगी।Russia Ukraine War News नाटो भी आज रूस यूक्रेन में जारी युद्ध पर आपात समिट करेगा। इस बीच हालात बदतर होते देख यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र से जल्द मानवाधिकार परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है। उधर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से यूक्रेन पर तत्काल हमले रोकने की अपील की है।
रूस के यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक रुख के बाद उसके ऊपर प्रतिबंधों का सिलसिला लगातार जारी है। अब कनाडा रूस के 58 लोगों व संस्थानों को बैन कर दिया है। अमेरिका ने यूक्रेन पर रूसी सैन्य कार्रवाई को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है और मास्को पर सख्त प्रतिबंधों लगाने की घोषणा की है। जी-7 देश रूस भी रूस के खिलाफ पाबंदियों के विनाशकारी पैकेज व अन्य आर्थिक उपायों पर रजामंद हो गए हैं। गौरतलब है कि जी-7 देशों में जापान, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, यूरोपीय यूनियन शामिल और अमेरिका शामिल हैं।
Russia Ukraine War News
Read More : Kuldeep Singh Rathore Statement कर्मचारियों को धमकाना बंद करें मुख्यमंत्री
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…