होम / Shani Transit: शनि देव आने वाले 10 महीने इन राशियों को करेंगे मालामाल, होगी धन की बरसात

Shani Transit: शनि देव आने वाले 10 महीने इन राशियों को करेंगे मालामाल, होगी धन की बरसात

• LAST UPDATED : February 25, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Shani Transit: वैदिक शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति के जीवन में सुख-दुख और परेशानियों का क्रम काफी हद तक ग्रहों की चाल पर निर्भर करता है। सभी ग्रहों में शनि ग्रह का लोगों के जीवन पर सबसे गहरा प्रभाव पड़ता है। कर्मफलदाता शनि की शुभ दृष्टि व्यक्ति को रंक से राजा बना सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि का गोचर धीमी गति से होता है। शनि एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं। शनि इस समय कुंभ राशि में स्थित हैं, जो अगले 10 महीनों तक भी इसी राशि में गोचर करेंगे। हाल ही में शनि देव कुंभ राशि में अस्त हो गए हैं। अगले महीने शनि देव कुंभ राशि में उदय होने वाले हैं। शनिदेव की ये बदलती चाल कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

इस राशियों को शनि देव रहेंगी मालामाल (Shani Transit)

तुला राशि

कुंभ राशि में विराजमान शनि तुला राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाले हैं। आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। इसलिए सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। विद्यार्थियों को भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आप परिवार के सदस्यों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

सिंह राशि

2024 में शनि का कुंभ राशि में बैठना सिंह राशि के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। कारोबारियों को कई अच्छे निवेशक मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है। आपको अपने करियर जीवन में कई कार्य मिल सकते हैं, जो आपकी उन्नति में सहायक हो सकते हैं।

मेष राशि

शनि की चाल मेष राशि वालों के लिए 2024 में फायदेमंद साबित हो सकती है। शनि के शुभ प्रभाव से आपको कई कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी पद प्रतिष्ठा, समझ में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आपको सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। वहीं इस अवधि में आपको निवेश के कई नए विकल्प मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox