इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली
Up Crook Killed in Encounter पुलिस ने मुठभेड़ में 1 लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया, जबकि उसका दूसरा साथी फ़रार हो गया। एनकाउंटर में दोनो बदमाशों द्वारा पुलिस पर एके- 47 जैसे घातक अत्याधुनिक हथियार से गोली चलानें की बात सामनें आ रही है। जिसमे 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। हिस्ट्रीशीटर बदमाश सतीश सिंह प्रिंस पर करीब 2 दर्जन से अधिक लूट और हत्या जैसे संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं। वहीं, बदमाश सतीश सजायाफ्ता कैदी था, जोकि बीते 12 सालों से फ़रार चल रहा था। फिलहाल, मुठभेड़ में घायल हुए पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
मामला सरपतहां थाना क्षेत्र के मानपुर ग़ैरवाह गांव का है। जहां शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर एसओजी व सरपतहां पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीम से खुद को घिरता हुआ देख शातिर अपराधी सतीश सिंह प्रिंस अपनें साथी के साथ पुलिस टीम पर गोलियां बरसाने लगा, जिसमे 2 पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। जबकि दूसरा साथी फ़रार हो गया। वहीं घटना के बाद जिले के एसपी अजय साहनीं और शाहगंज के डीएसपी अंकित कुमार मौके पर पहुंचे। जिले से फोरेंसिक टीमों को भी बुलाया गया। हालांकि इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया।
जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मानिया गांव के रहने वाले शातिर अपराधी सतीश सिंह प्रिंस के ऊपर कई दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर सतीश सिंह करीब 1 लाख का इनामियां और डी-63 गैंग का सदस्य था। उसके पास से पुलिस ने मुठभेड़ मे एक एके-47, एक 9 एमएम पिस्टल, ढेर सारी गोलियां और एक बाइक बरामद की। आपको बता दें कि जौनपुर में पहली बार किसी अपराधी के पास से पुलिस ने एके-47 जैसा घातक व अत्याधुनिक हथियार बरामद किया है। सतीश जुर्म की दुनियां में बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया।
Up Crook Killed in Encounter
Read More: Realme V25 Launched: कलर चेंजिंग बैक पैनल के साथ स्मार्टफोन की कीमत जाने
Read More : District Level World Hearing Day : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में मनाया गया दिवस
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…