Categories: देश

Yoga Festival 2022: सभी को योग करने से होगा लाभ , समाज के हर वर्ग के लिए है योग : मुख्यमंत्री

इंडिया न्यूज, हरियाणा:

Yoga Festival 2022: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें योग को सार्वजनिक जीवन का अंग बनाना चाहिए। उन्होंने इस दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य करने के लिए समाज के हर वर्ग का आह्वान किया। इस मौके पर केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी योग को विस्तार दिए जाने की दिशा में हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

आत्मा को सात्विक करने का एक अद्भुत जरिया

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा विज्ञान भवन, दिल्ली में आयोजित ‘योग महोत्सव-2022’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि “योग” निरोगी काया और अविचल मन तथा आत्मा को सात्विक करने का एक अद्भुत जरिया है। उन्होंने योग के माध्यम से अपने कार्यों में कुशलता लाने व सामाजिक जीवन में संतुलन लाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने योग को विश्वपटल पर पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। (Yoga Festival 2022)

हरियाणा सरकार द्वारा योग के साथ-साथ प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को भी विस्तार दिए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। हरियाणा में चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य के नेतृत्व में योग आयोग का गठन किया गया है। प्रदेशभर में 1 हजार योग व्यायामशालाएं स्थापित की गई हैं। योग शिक्षकों की नियुक्ति की गई हैं। योग शिक्षकों को संख्या 2 हजार तक बढ़ाई जा रही हैं। कुरूक्षेत्र में 94.5 एकड भू-क्षेत्र पर 1 हजार करोड रूपये की लागत से श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष इकाइयां प्रारंभ करने की प्रक्रिया जारी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष इकाइयां प्रारंभ करने की प्रक्रिया जारी है। आयुष हैल्थ वेलनैस सेंटर योजना के अंतर्गत आयुर्वेदिक औषद्यालयों को आयुष हैल्थ वेवनैस सेंटर के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है। (Yoga Festival-2022) मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में योग को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने आर्गेनिक कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए सिक्किम राज्य की प्रशंसा की। केंद्रीय वन,पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन व श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्राकृतिक जीवन पद्धति के आह्वान का विशेष रूप से जिक्र किया।

ये मंत्री रहे मौजूद (Yoga Festival 2022)

इस मौके पर सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग, केंद्रीय आयुष व महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई कालूभाई, केंद्रीय विदेश एवं सांस्कृतिक कार्य राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी व परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती भी मौजूद रहे।

Yoga Festival 2022

Read More : JBT Recruitment in Himachal : हिमाचल में जेबीटी में 3301 पद खाली

Read More : Khatu Shyam Mela हरियाणा से खाटू श्याम मेले के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Sachin

Learner , Hardworking , Aquarius hu toh samajh lo kya kya hounga .....

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago